हिसार 17 नवंबर : आर्योदय गुरुकुल सोनीपत द्वारा सोनीपत के सैक्टर-14 स्थित आर्य समाज में सत्यार्थ प्रकाश परीक्षा 2023 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कन्या गुरुकुल घिराय की
प्रधानाचार्या सुनीता आर्या को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। आर्योदय गुरुकुल सोनीपत द्वारा यह पुरस्कार वितरण एवं आचार्य ज्ञानेश्वरार्य स्मृति दिवस समारोह
मनाया गया।
इस प्रतियोगिता में हरियाणा भर के 32 गुरुकुल के 112 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी इसमें केंद्र स्तर पर कन्या गुरुकुल घिराय की छात्रों ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय हासिल किया जिसमें निशा पुत्री सुरेंद्र
सिंह ने प्रथम, सोनम पुत्री रमेश कुमार ने द्वितीय व हंसिका पुत्री विजय कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं खुशी पुत्री प्रवीण कुमार, खुशी, विधि पुत्री संदीप, पूजा पुत्री सोनी व अंतिम पुत्री वेद
प्रकाश ने उत्कृष्ट स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाली गुरुकुल की छात्राओं को क्रमश: 1500, 1100 व 750 रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप दी गई। 112 में से
12 बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन के रूप में चयन किया गया जिसमें भी दीक्षा पुत्री बलबीर घिराय शामिल रही। प्रतियोगिता में जज के रूप में आचार्य विजय पाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि
पदम श्री आचार्य सुकामा थी जबकि विशिष्ट अतिथि प्राचार्या सुनीता आर्या थी।
कार्यक्रम में सुनीता आर्या ने कहा कि गुरुकुल आज भी शिक्षा व संस्कार का स्त्रोत हैं और समाज को एक नई दिशा प्रदान करने में अपना योगदान दे रही हैं। कार्यक्रम में धर्मवीर मुमुक्षु, आचार्य सत्यवान
आर्य, आचार्य संदीप आर्य, आचार्य नंद किशोर व आचार्य चंद्रेश आर्य आदि की मौजूदगी रही।
चित्र परिचय : छात्राओं को सम्मानित करते अतिथिगण।
सत्यार्थ प्रकाश परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह में कन्या गुरुकुल घिराय की छात्राओं ने मारी बाजी, पाया प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान

Leave a Reply