कृष्णा कालोनी हांसी में स्थित गायत्री विद्या मन्दिर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अग्रोहा धाम का भ्रमण किया। विद्यालय के उप-निदेशक रविन्द्र अत्री ने बताया कि अग्रोहा धाम का इतिहास महाभारत कालीन इतिहास को संजोये हुए है। महाराजा अग्रसैन की कर्मभूमि अग्रोहा धाम है। इस धाम को तीन भागों में बांटा गया है जिसमें बीच वाला भाग महालक्ष्मी और पूर्वी हिस्सा महाराजा अग्रसैन और पश्चिमी हिस्सा मां सरस्वती को समर्पित है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भ्रमण के दौरान कृष्ण लीला, गंज मुक्तेश्वर, जमीन के 15 फुट नीचे मां वैष्णो देवी गुफा, त्रिपुति बाला जी, भैरव नाथ, बाबा अमरनाथ, 90 फुट उंची हनुमान जी की प्रतिमा के दर्शन के साथ-साथ ट्रेन ड्रेगन किश्ती चलाकर जम्पिंग कर पूर्ण रूप से आनन्द लिया। स्कूल निदेशक राजकुमार अत्री ने बताया कि विद्यार्थियों के भ्रमण करने से आपसी मित्रता, सहयोग, सेवा भाव, समर्पण की भावना बढ़ने के साथ-साथ विद्यार्थीगण अपने जीवन में ऐसे पलों को संजोये रखते है जो उनके पूर्ण जीवन में एक यादगार लम्हा बन जाता है।
गायत्री विद्या मन्दिर स्कूल, हांसी के विद्यार्थियों ने किया भ्रमण

Leave a Reply