सेंट कबीर विद्यालय का 40वां वार्षिक समारोह, पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जागरूक

सेंट कबीर विद्यालय का 40वां वार्षिक समारोह, पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जागरूक


पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 3 दिसम्बर : सेंट कबीर विद्यालय ने अपना 40वां वार्षिकोत्सव जोश व उत्साह के साथ मनाया । बच्चों ने इस उत्सव में बढ़- चढ़कर रुचि दिखाई । विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ किया । विद्यालय निदेशिका नेहा सिंह द्वारा अतिथिगण व अभिभावकगण का अभिवादन किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत शिव स्तुति की मनमोहक प्रस्तुति से की गई। तत्पश्चात विद्यालय की प्रधानाचार्या नीरू महतानी ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें उन्होंने विद्यालय की
उपलब्धियों का जिक्र किया। छात्र- छात्राओं ने महान संत कवि कबीर दास जी की शिक्षाओं को नाटक के माध्यम से दर्शाया। ‘नीना सेव द
वर्ल्ड नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति दर्शकों को जागरूक किया गया। अंत में भांगड़ा की शानदार प्रस्तुति ने समा बाँध दिया।
इस दौरान अभिभावकों व अध्यापकों ने तालियाँ बजाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। बोर्ड परीक्षा में मेरिट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मानवी व्यास को ‘सिद्धार्थ टॉपर अवॉर्ड से नवाज़ा गया, इसमें मानवी व्यास को गोल्ड मेडल के साथ ₹5000 का कैश अवार्ड दिया गया । बोर्ड में विभिन्न विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र – छात्राओं को सर्टिफिकेट और कैश अवार्ड द्वारा सम्मानित किया गया। लक्षिका जावला तथा अर्शदीप सिंह को सर्वश्रेष्ठ लाइब्रेरी रीडर चुना गया । हिमांक सैनी को हेड बॉय तथा रिद्धिमा जैन को हैड गर्ल चुनकर
सम्मानित किया गया। एसजीएफआई में चुने जाने पर मानवी व्यास तथा सक्षम को पुरस्कृत किया गया। स्पोर्ट्स में विशेष उपलब्धि के लिए विद्यालय की स्पोर्ट्स टीम का विशेष सम्मान किया गया। अंत में वालंटियरस को उनके स्वैच्छिक कार्य के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय उपप्रधानाचार्या रश्मि प्रभा ने सभी अभिभावकगण, अतिथिगण, विद्यार्थियों तथा अध्यापकों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद किया । राष्ट्रीय गान द्वारा समारोह का समापन किया गया। प्रधानाचार्या नीरू महतानी ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.