श्री रिसाल सिंह धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा अपने सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत 17 दिसंबर रविवार को गांव लाडवा में विशाल फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए कैंप के संयोजक एवं पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह धीरू ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में 17 दिसंबर रविवार को गांव लाडवा में मेन चौपाल में प्रातः 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक विशाल फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कैंप में डा. अमन बरवाला, डा.रिपन कामरा, डा. ज्योति व डा. रमन अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने बताया कि कैंप में गुर्दे की पत्थरी, प्रोस्टेट संबंधित बीमारी, पेशाब की नली का सिकुडऩ, पेशाब मार्ग का कैंसर, साइनोसाईटिस, नाक, कान की हड्डी का टेढ़ापन, कमर दर्द, गर्दन दर्द, जोड़ों का दर्द व नवजात शिशुओं से संबंधित बीमारियों की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि कैंप में आंखों की भी जांच की जाएगी और जिनकी आंखों का ऑप्रेशन हो सकता है उनका ऑप्रेशन भी करवाया जाएगा।
उन्होंने गांव लाडवा व आसपास के गांवों के लोगों से इस कैंप का लाभ उठाने की अपील की।
श्री रिसाल सिंह धर्मार्थ ट्रस्ट का विशाल फ्री मेडिकल कैंप 17 को गांव लाडवा में

Leave a Reply