स्वामी श्रद्धानंद जी को भारत सरकार भारत रत्न से सम्मानित करे

स्वामी आदित्यवेश 

 गुरुकुल परम्परा को पुनः प्रारम्भ करने का श्रेय स्वामी श्रद्धांनंद को जाता 

 —स्वामी आर्यवेश 

प्रेस नोट( 31.12.23) हिसार

गुरुकुल धीरणवास के 51वें वार्षिक उत्सव तथा स्वतंत्रता सेनानी स्वामी श्रद्धानंद के 97वें बलिदान दिवस पर गुरुकुल धीरणवास में सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी आदित्यवेश ने केंद्र सरकार से मांग की कि स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न सम्मान देना चाहिए। उन्होंने जहां आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई वहीं गुरुकुल कांगड़ी कि स्थापना करके लार्ड मैकाले की शिक्षा पद्धति को चुनौती दी। 1919 के जालियावाला बाग हत्याकांड के बाद दोबारा आंदोलन प्रारम्भ करने में स्वामी जी की अग्रणी भूमिका निभाई। उन्होने हिंदी भाषा, संस्कृति, सभ्यता, वेद, राष्ट्रवाद आदि के उत्थान के के लिए कार्य किया। इस अवसर पर बोलते हुए सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के प्रधान स्वामी आर्यवेश ने कहा कि गुरुकुल परम्परा को पुनः प्रारम्भ करने का श्रेय स्वामी श्रद्धांनंद को जाता है। उन्होंने गुरुकुलों के माध्यम से आजादी के आंदोलन के लिए क्रांतिकारियों को तैयार करने का कार्य किया। चरित्रवान युवाओं का निर्माण गुरुकुलों से ही संभव है।

स्वामी आर्यवेश ने कहा कि देश कि आजादी के आंदोलन मे आर्य समाज की सबसे बड़ी भूमिका रही है। श्याम जी कृष्ण वर्मा, भगत सिंह, लाला लाजपत राय, चाचा अजित सिंह, रामप्रसाद बिस्मिल आदि सभी क्रांतिकारियों की प्रेरणा स्वामी दयानन्द रहे हैं। युवा समाज सेवी संजना सातरोड़ ने कहा कि स्वामी दयानन्द ने महिलाओ के अधिकारों तथा शिक्षा की वकालत की।

गुरुकुल के प्रवक्ता सत्यपाल अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का प्रारम्भ यज्ञ से किया। जिसके ब्रह्मा देवदत्त शास्त्री रहे। कार्यक्रम का संचालन अशोक आर्य ने किया।कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गुरुकुल के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरुष्कार दिए गए। आर्य समाज कुम्भा खेड़ा, आर्य समाज आर्य नगर, आर्य समाज बालामसंद, आर्य समाज सरसाना, आर्य समाज फतेहाबाद के अधिकारी भी उपस्थित रहे। सुबेसिंह, जगदीश आर्य, महाबीर, नंदराम, रामफल सांगवान, मनीराम गोयल, सत्यपाल अग्रवाल, सत्यप्रकाश आर्य, सज्जन राठी, हरपाल आर्य, सोनू आर्य, जोगेंद्र, नथुसिंह, सुरेन्द्र आर्य, अजमेर सिंह, शमसेर आर्य, बलवंत आर्य, गुरुकुल धीरणवास, कन्या गुरुकुल डोभी, कन्या गुरुकुल पंचगाव, कन्या गुरुकुल घिराय, गुरुकुल आर्य नगर के ब्रह्माचारी आदि उपस्थित रहे।

सत्यपाल अग्रवाल 

प्रवक्ता,गुरुकुल धीरणवास, हिसार। 

9416041802

Leave a Reply

Your email address will not be published.