अमन नगर धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया लोहड़ी व मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन
हिसार। बरवाला विधानसभा क्षेत्र में आने वाले मिलगेट क्षेत्र में अमन नगर धर्मशाला भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लोहड़ी व मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला सचिव एवं पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह धीरू बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन दारा सिंह व संजय बिड़लान ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह धीरू ने कहा कि नई फसल के आगमन के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला लोहड़ी का पर्व भारत की उल्लासपूर्ण और रंग-बिरंगी संस्कृति का परिचायक है। नव ऊर्जा और नए संकल्प के साथ यह उत्सव हमारी परम्पराओं एवं मान्यताओं को आत्मसात करने का अवसर प्रदान करता है। हमें समाज में समरसता और सौहार्द कायम रखने के साथ ही प्रदेश की सुख-समृद्धि में सहभागी बनने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सूर्य के उत्तरायण होने तथा बसंत ऋतु के आगमन की खुशी पर मनाया जाने वाला यह पर्व जीवन में उमंग एवं उत्साह का संचार करता है। इस अवसर पर हमें सकारात्मक सोच के साथ कर्मशील होने तथा जरूरतमंदों की मदद का संकल्प लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह त्यौहार जीवन में नई उमंग, नई ऊर्जा व आपसी भाईचारे को बढ़ाने का काम करता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को इस पवित्र अग्नि में अपने अहंकार को जलाना चाहिए।उन्होंने कहा कि प्रत्येक हिंदू त्योहार हमारे जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालता है और हमें सिद्धांतों से समझौता किए बिना संघर्ष करने और हासिल करने की सीख देता है। उन्होंने क्षेत्र और राष्ट्र के सार्वभौमिक भाईचारे, शांति और सामाजिक सद्भाव के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रविंद्र जागलान, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजपाल नियाना, विस्तारक राधे श्याम, बनवारी लाल राजोरिया, सूबे सिंह गुलिया, रमाशंकर, कृष्ण कुमार, कुलदीप भगत, श्रवन शिकारपुर, रघुवीर फौजी, रणवीर शर्मा, मुकेश खामरा, जॉनी मेहरा, राजू शर्मा, सुभाष जांगड़ा, रत्तन सिंह, सतबीर शर्मा, डाक्टर सुरेश, गोबिंद सिंह व रामनाथ आदि भी मौजूद रहे।
Leave a Reply