पंजाबी महापंचायत ने धूमधाम से मनाया लोहड़ी एवं मकर संक्रांति

हिसार, 15 जनवरी : पंजाबी महापंचायत द्वारा लोहड़ी एवं मकर संक्रांति पर्व स्थानीय पंजाबी धर्मशाला में धूमधाम से मनाया गया। समारोह का प्रारम्भ गणेश वंदना से किया गया। समारोह में पंजाबी भंगड़ा, गिद्धा और लोक गीतों का समावेश रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महापंचायत के प्रधान शम्मी नागपाल ने अपने संबोधन में कहा कि लोहड़ी और मकर संक्रांति पंजाबियों का बड़ा त्यौहार है। लोहड़ी जहां एक ओर हर्ष और उल्लास का प्रतीक है वहीं मकर संक्रांति धूप के आगमन का प्रतीक है। उन्होंने समस्त पंजाबी समाज को पर्व की शुभकामनाएं दी और मिल कर रहने का सन्देश दिया। महापंचायत के महासचिव अनुरंजन कपूर ने मंच संचालन करते हुए पंजाबी महापंचायत के संस्थापक स्व. लाला ज्ञान चंद गेरा और स्व. बी.के. भारती के योगदान को सराहा। उन्होंने बताया कि आज भी महापंचायत संस्थापक एवं वरिष्ठ संरक्षक घनश्याम दास पपनेजा एवं अन्य संरक्षक ओम प्रकाश असीजा, ओम प्रकाश एलावादी, मनोहर लाल नांगरू, यश नागपाल, हंसराज नारंग, बलदेव ग्रोवर के मार्गदर्शन में समाज एवं सर्वहित में कार्य कर रही है। कार्यक्रम में सुरेन्द्र छिंदा ने स्वरचित लोकगीत ‘पंजाबियां दी शान वखरी’ प्रस्तुत किया।  जिस ने उपस्थित जनसमूह को नाचने थिरकने पर मजबूर कर दिया। वहीं नीरज वर्मा के गायन, सेप्लिंग स्कूल की कनिका का पंजाबी गिद्धा बल्ले बल्ले, मनीषा हरीश और फलक के गिद्धा ने भी खूब रंग जमाया। भंगड़ा प्लेनेट और सेप्लिंग स्कूल के प्रतिभागियों ने मिल कर भंगड़ा की शानदार प्रस्तुति पेश की। कार्यक्रम में परम्परागत वाद्य यंत्र ढोल, डफली का प्रयोग रहा। मकर संक्रांति के अवसर पर मेहमानों को विशेष रूप से मीठे चावल का पकवान भोजन के साथ परोसा गया।  
          कार्यक्रम में उपस्थित बजरंग दास गर्ग ने पंजाबी समाज की सराहना करते हुए एक मेहनतकश और ईमानदार कौम बताया। उन्होंने कहा कि अच्छा रहन-सहन, खान-पान पंजाबी समाज के देन है। प्रधान शम्मी नागपाल ने पंजाबी महापंचायत संरक्षक और समाज के अग्रणी कार्य करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को पगड़ी पहना कर सम्मानित किया। वहीं कार्यक्रम में विशेष योगदान देने पर रेनू नागपाल को अंजलि नागपाल एवं रीतू कपूर ने पगड़ी पहना सुशोभित किया।  
समारोह में वरिष्ठ उपप्रधान पवन गिरधर,  सचिव विक्रांत भटेजा, उपप्रधान लोकेश अनेजा, राज कुमार छाबड़ा, अक्षय मलिक, अमित ग्रोवर, पंकज दीवान, सेप्लिंग स्कल के निदेशक अंशुल नागपाल, आशा स्कूल निदेशक संजय धवन, अधिवक्ता रवि मेहता, गोबिंद असीजा, गुलजार काहलो, राकेश सपड़ा, ताराचंद अनेजा, कृष्ण कक्कड़, नवीन साहनी, राजेश पाहवा, संजय तनेजा, अमित हरीश, कमल नागपाल, सुरेंद्र सचदेवा, संजीव टक्कर, राज कुमार आहूजा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published.