मॉडल करियर सेंटर कम मंडल रोजगार कार्यालय द्वारा 18 जनवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां भाग ले रही हैं।
यह जानकारी देते हुए मॉडल कैरियर सेंटर कम मंडल रोजगार कार्यालय की सैंटर मैनेजर सुनील कुमारी ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की सिक्योरिटी स्किल काउंसिल इंडिया लिमिटेड, टाईम्स-परो, गणपत बायो टैक, पुखराज हैल्थ केयर तथा एलआईसी इंडिया आदि कंपनी भाग ले रही हैं। निजी क्षेत्र में सुरक्षा व अन्य क्षेत्रों में रोजगार के इच्छुक प्रार्थी रोजगार मेले में हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए वे अपने रोजगार पंजीकरण कार्ड, परिवार पहचान पत्र, पासपोर्ट साईज फोटो व बायोडाटा सहित अन्य सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ 18 जनवरी को प्रातः: 10 बजे लघु सचिवालय स्थित रोजगार कार्यालय में पहुंचना सुनिश्चित करें।
Leave a Reply