नैशनल क्रॉस कंट्री चैम्पियनशिप में हरियाणा के खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। इन चैम्पियनशिप में हरियाणा की लड़कियों ने रनर अप ट्रॉफी पर कब्जा किया। 58वीं नैशनल क्रॉस कंट्री चैम्पियनशिप का आयोजन गया (बिहार) में करवाया गया था। एथलैटिक्स हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिट्टान ने आज बताया कि एक दिवसीय इस प्रतियोगिता में हरियाणा की ओर से 32 सदस्यीय दल ने भाग लिया था जिसमें 16 लड़कियां और 16 लड़के शामिल थे। इसमें टीम मैनेजर राजू कनौह (हिसार) व टीम कोच वीरेंद्र (हिसार) रहे। इस उपलब्धि पर एथलैटिक्स हरियाणा के प्रधान अभय सिंह चौटाला, कार्यकारी प्रधान हनुमान सिंह भादू व समस्त एथलैटिक्स हरियाणा के पदाधिकारियों और सभी तकनीकी अधिकारियों ने टीम सदस्यों को बधाई दी।
उन्होंने बताया कि हरियाणा की टीम ओपन वर्ग लड़कों में 64 अंको के साथ तृतीय, उम्र 20 वर्ष लड़के 54 अंको के साथ तृतीय और उम्र 20 वर्ष में लड़कियां भी 54 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे। हरियाणा के लिए रनरअप ट्रॉफी जीतने में ओपन लड़कों के वर्ग में रवि गुलिया, रोहित, अंकित देशवाल, रवि का, अंडर- 20 लड़के वर्ग में सावन, कपिल, भविष्य, सौरव पाल, अंडर- 20 लड़कियों के वर्ग में अन्नु, सिमरन, प्रगति व खुशी का योगदान रहा।
फोटो एथलैटिक्स
रनर अप ट्रॉफी के साथ मैनेजर राजू कनौह, कोच वीरेंद्र व हरियाणा के खिलाड़ी।
Leave a Reply