हिसार, ओम स्टर्लिंग ग्लोबल विश्विद्यालय में आने वाली 21 जनवरी रविवार को हरियाणा राज्य की सबसे बड़ी प्रशनोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । इस प्रतियोगिता मे हरियाणा राज्य के विभिन्न जिलों में से लगभग 500 स्कूलों के 12वीं कक्षा के कुल 15000 विद्यार्थियों ने भाग लिया । जिसमे से 638 चयनित विद्यार्थियों को सेमीफाइनल और फाइनल के लिए ओम स्टर्लिंग ग्लोबल विश्विद्यालय, हिसार में आमंत्रित किया गया है। 21 जनवरी को होने वाली इस प्रतियोगिता में कुल 3 चरण आयोजित किए जाएंगे। यह प्रतियोगिता विश्विद्यालय के चांसलर डॉ पुनीत गोयल और प्रो चांसलर डॉ पूनम गोयल के नेतृत्व में होने जा रही है । डॉ पुनीत गोयल ने कहा की विश्विद्यालय में 5वीं बार इस प्रतियोगिता को आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलती है और विद्यार्थियों को ज्ञानवर्धक बातें सिखने को मिलती है, साथ में विद्यार्थियों के आत्मविशवास में भी बढ़ोतरी होती है। उन्होंने चयनित सभी विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। इस प्रतियोगिता में श्री जयवीर यादव, एचसीएस (सब डिविजनल मजिस्ट्रेट, हिसार) मुख्य अतिथि के रूप में और श्री राजेश कोठ, एचसीएस ( सिटी मजिस्ट्रेटए, हिसार) विशिष्ट अतिथि में रूप में मौजूद रहेंगे । प्रतियोगिता जीतने वाली पहली टीम को दो टैब्स, दूसरी जीतने वाली टीम को दो स्पोर्ट्स साइकिल और तीसरी जीतने वाली टीम को दो स्मार्ट वॉच दे कर समानित किया जाएगा। इसी के साथ जीतने वाले स्कूल को विजेता ट्रॉफी दी जाएगी और आए हुए सभी विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट्स भी दिए जाएंगे। विश्विद्यालय के कुलपति डॉ एन. पी. कौशिक तथा प्रति.कुलपति डॉ राजेंद्र सिंह छिल्लर ने कहा की प्रतियोगिता की लगभग सभी तैयारीयां हो चुकी है और विश्विद्यालय भी इस भव्य आयोजन के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों से आने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के संचालक डॉ. महेंद्र पूनिया, डॉ राकेश धीमान, और नीरज तनेजा रहेंगे । प्रतियोगिता मे नीरज तनेजा क्विज मास्टर की भूमिका अदा करेंगे और हिमानी खोखा मंच का संचालन करेंगी !
Leave a Reply