सोमवार तक वेतन नहीं मिला तो होगा आंदोलन : प्रमोद जांगड़ावेतन के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों से मिला अध्यापक संघ प्रतिनिधिमंडल

हिसार। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रधान प्रमोद जांगड़ा के नेतृत्व में अध्यापकों के दिसंबर माह वेतन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर अधिकारियों से मुलाकात की और जल्द से जल्द वेतन की व्यवस्था करने की मांग की।
जिला प्रधान प्रमोद जांगड़ा ने बताया कि अध्यापकों को दिसंबर माह के वेतन का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है, जिसके कारण अध्यापकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सोमवार तक दिसंबर माह का वेतन नहीं मिला तो अध्यापक संघ जिला स्तर पर कोई बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी।
प्रतिनिधि मंडल में पवन कुमार, विनोद प्रभाकर, दिनेश शर्मा, कृष्ण कुमार व बलजीत सिंह आदि भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.