हिसार लोकसभा क्षेत्र में आयोजित कांग्रेस संदेश यात्रा के दौरान जनसभाओं में उमड़े हजारों लोग- पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा, रणदीप सुरेजवाला व किरण चौधरी ने संदेश यात्रा के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया कांग्रेस का संदेश- रोजगार का दावा करने वाली भाजपा सरकार ने बेरोजगारी को दिया बढ़ावा : कुमारी सैलजा- गरीब, किसान, मजदूर, दलित व पिछड़े वर्ग के लिए कांग्रेस पार्टी ने हाथ बढ़ाया : कुमारी सैलजा- भाजपा डॉ. अंबेडकर के संविधान को दरकिनार करके नफरत के बीज बो रही : कुमारी सैलजा

हिसार : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा, सीडब्ल्यूसी के सदस्य रणदीप सुरजेवाला व विधायक किरण चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस संदेश यात्रा आयोजित की गई। हिसार संसदीय क्षेत्र में दूसरे दिन संदेश यात्रा निकालकर विभिन्न स्थानों पर जनसंभाएं की गई। इन जनसभाओं में हजारों की संख्या में उमड़े लोगों ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा का खुलकर समर्थन किया।
  हजारों समर्थकों के साथ गांव चिकनवास से शुरू हुई संदेश यात्रा अग्रोहा मोड़, नंगथला, किरोड़ी, बालक चौपटा, गांव बालक होते हुए गांव पाबड़ा पहुंची। यहां पर अजय खेड़ी बर्की द्वारा विशाल जनसभा आयोजित की गई थी। इसके उपरांत बिछपड़ी, सरसौद, बरवाला बाईपास, बरवाला-हांसी रोड, ढाणी मीरदाद, गांव खानपुर, घिराय, हांसी की दयाल सिंह कॉलोनी, हांसी के बी. आर. अंबेडकर चौक, हांसी की जाट धर्मशाला से होते हुए संदेश यात्रा गांव मय्यड़ से गांव खरड़ पहुंची। सभी स्थलों पर हजारों लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर कांग्रेस नेताओं का कड़कती ठंड के बावजूद स्वागत-सत्कार किया।
   पाबड़ा में भारी जनसभा को बहन कुमारी सैलजा, सीडब्ल्यूसी के सदस्य रणदीप सुरजेवाला व विधायक किरण चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी जी मणिपुर से मुंबई तक न्याय यात्रा कर रहे हैं तो हम कैसे आराम से बैठ सकते हैं। हम सभी कांग्रेस के सिपाही राहुल गांधी व पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। संदेश यात्रा के माध्यम से कांग्रेस के भाईचारे और मोहब्बत का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का नाम हम सभी लेते हैं। राम-रामजी और जय रामजी सभी करते हैं। यह हमारी संस्कृति और सभ्यता है। यह कोई हमारे से छीन नहीं सकता। किसी राजनीतिक पार्टी से राम का नाम लेने के लिए हमें कोई सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। कुमारी सैलजा ने कहा कि भगवान सब देख रहे हैं कि कौन सही मायने में अपना धर्म निभा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा करना ही कांग्रेस पार्टी का सर्वोपरि धर्म है।
  उत्तराखंड की प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान ने सभी को बराबर हक दिया है। कोई भी ऊंच-नीच नहीं है लेकिन हमें जाति व धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा डॉ. अंबेडकर के संविधान को दरकिनार करके नफरत के बीज बो रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को आज रोजगार की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि हर साल 2 करोड़ रोजगार देंगे। क्या पिछले दस साल में 20 करोड़ लोगों का रोजगार मिल गया है। क्या 15-15 लाख आपकी जेब में पहुंच गए हैं। यदि पहुंच गए होते तो कोई गरीब ही नहीं होता और 20 करोड़ लोगों को रोजगार मिला होता तो कोई बेरोजगार नहीं होता। उन्होंने कहा कि भाजपा बरगलाने की राजनीति करती है और गुमराह करके वोट बंटोरती है। घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही।
   कुमारी सैलजा ने कहा कि आज गरीब, किसान, मजदूर, दलित व पिछड़े वर्ग के लिए राहुल गांधी व मल्लिकार्जुन खड़गे ने हाथ बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि हम आपकी आवाज बनेंगे। आज हर वर्ग समस्याओं से घिरा हुआ है। केवल कांग्रेस पार्टी ही समस्याओं का समाधान कर सकती है।
 इस अवसर पर रामकिशन गुज्जर कार्यकारी अध्यक्ष, चंद्रमोहन उपमुख्यमंत्री, प्रदीप चौधरी विधायक, डॉ. अजय चौधरी, रेणु बाला विधायक, शमशेर गोगी विधायक, शैली चौधरी विधायक, चेतन चौहान, बलवान दौलतपुरिया, अतर सिंह सैनी पूर्व मंत्री, रणधीर सिंह धीरा पूर्व विधायक, लाल बहादुर खोवाल, भूपेंद्र गंगवा, रामनिवास राडा, अजय खेड़ी बर्की, राजेश संदलाना, सुधीर गोदारा, सुधीर बिश्नोई, सत्यवान बराला, अजय जौहर, जगदीश ज्याणी, सुरेश वाल्मीकि, गीता सिहाग, ईश्वर खेदड़, कुसुम सेलवाल, कौशल्या सिंहमार, संतोष चमारखेड़ा, बलजीत सुरेवाला, राजकुमार, राजेंद्र खान, जितेंद्र पूनिया व नरेश पहलवान सहित काफी संख्या में वरिष्ठ नेता, कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(प्रेषक : हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट, हिसार  मो. 9416122556)

Leave a Reply

Your email address will not be published.