“2025 तक टी. बी. मुक्त होने की दिशा में सक्षम है भारत” – स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय , भारत सरकार ने “ 2025 तक टी.बी. मुक्त होने की दिशा में हरियाणा में टी. बी . उन्मूलन अभियान में अपने ट्विटर एक्स हैंडल पर वानप्रस्थ संस्था के योगदान की सराहना की है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी विज्ञप्ति में लिखा है कि
टी बी के ख़िलाफ़ लड़ाई में मरीज़ों की सहायता के लिए लोग आगे आ रहे है। वानप्रस्थ सीनियर सिटिज़न क्लब के सदस्य मरीज़ों को प्रोटीन युक्त पौष्टिक आहार किट्स बाँटते हैं और मरीज़ों से बातचीत कर उन्हें नियमित रूप से दवाई लेने और सही पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर टी बी चैंपियन भी रोगियों को अपना उदाहरण दे कर उन्हें समझाते हैं कि सही दवाई एवं पौष्टिक आहार वह शीघ्र स्वस्थ हो जाएँगे।
वानप्रस्थ संस्था के महासचिव डा: जे. के. डाँग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस संबंध में क्लब के सदस्यों और रोगियों से बातचीत की तस्वीर भी साँझा की हैं।
डा: डाँग ने बताया कि हिसार की वानप्रस्थ संस्था के लिए गौरव का विषय है भारत सरकार के स्वास्थ्य और कल्याण मंत्रालय ने अपने हैंडल पर हरियाणा में टी बी उन्मूलन में केवल वानप्रस्थ संस्था का उल्लेख किया है। इस से पहले टी बी उन्मूलन में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य सरकार द्वारा सम्मानित करने के लिए वानप्रस्थ को नामित किया गया है ।उन्होंने कहा कि वानप्रस्थ संस्था अगस्त -2022 से हर महीने 50-टीबी रोगियों को प्रोटीन युक्त पौष्टिक आहारहिसार के विभिन्न क्षेत्रों में बाँट रहा हैं । वानप्रस्थ समाज के वंचित वर्ग एवं निर्धन लोगों की सेवा के लिए कटिबद्ध है।
उन्होंने इस महान अभियान को सफल बनाने में सहयोग के लिए स्वास्थ्य विभाग, हरियाणा ,
डा: रत्नाभारती , मुख्य चिकित्सा अधिकारी , हिसार और टी बी हस्पताल के डॉक्टर , अधिकारी एवं आंगनबाड़ी के सदस्यों का धन्यवाद किया।
डा: डाँग ने वानप्रस्थ की ओर से देश- विदेश में रहने वाले भारतीयों का भी धन्यवाद किया जो इस पुण्य कार्य के लिए आर्थिक सहयोग दे रहे हैं।
लेखन:-
डा: जे. के . डाँग
महासचिव
वानप्रस्थ सीनियर सिटीज़न क्लब, हिसार
9812109039
कैप्शन:-
१ . मिशन टी . बी. मुक्त हरियाणा – बैनर के साथ टी. बी. मरीज़ एवं क्लब के सदस्य और टी. बी . अस्पताल के अधिकारी गण
२ . 9 – वर्षीय टी. बी . ग्रस्त बालिका को प्रोटीन युक्त पौष्टिक आहार देते हुए क्लब के सदस्य ।

Leave a Reply