श्रीराम जन्म भूमि मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा के सुअवसर पर श्री बद्री-केदार रामलीला समिति द्वारा श्रीराम का भव्य संकीर्तन और सुंदर-सुंदर आकर्षक झांकिया दिखाकर बड़ी धूमधाम एवम् हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा एतिहासिक एवम् पावन क्षण I

श्रीराम जन्म भूमि मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा के सुअवसर पर श्री बद्री-केदार रामलीला समिति द्वारा श्रीराम का भव्य संकीर्तन और सुंदर-सुंदर आकर्षक झांकिया दिखाकर बड़ी धूमधाम एवम् हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा एतिहासिक एवम् पावन क्षण I

श्री  बद्री-केदार रामलीला समिति के प्रधान श्री मुकेश रावत  द्वारा बताया गया कि दिनांक 22 जनवरी, 2024 (सोमवार) को अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि मन्दिर के प्राण प्रतिष्ठा के सुअवसर पर गेट न.1, विद्युत् नगर रामलीला ग्राउंड मंच पर श्रीराम का भव्य संकीर्तन का कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे से सांय 4:00 बजे तक श्री सागर वर्मा जी महाकाली आर्ट ग्रुप, हिसार एवम् उनके सहयोगी कलाकारों के सहयोग से करने जा रही है। जिसमें राम दरबार और शिव पार्वती की सुंदर-सुंदर आकर्षक झांकिया भी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगी। इस सुअवसर मुख्य अतिथि के तौर पर माननीय श्री रणबीर सिंह गंगवा जी, डिप्टी स्पीकर, विधानसभा हरियाणा  एवं  राकेश बंसल जी (एमडी मै. जे.एन.बी.स्टील लि., मिर्जापुर रोड हिसार), राजपाल सिंह सिंधु (डॉयरेक्टर, होली चाइल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सी.बी.एस.ई एफिलिएटिड, सूर्य नगर, हिसार),  राकेश शर्मा (एमडी मै.आर.आर. इंटरप्राइजेज लि., फरीदाबाद), श्रीमती बिमला देवी धर्मपत्नी राजकुमार (पार्षद वार्ड नं०10, हिसार), रणधीर सिंधमार जी (राम भक्त एवं प्रमुख समाजसेवी, हिसार), आशीष मोदी (सहायक कार्यकारी अभियंता, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम, हिसार), श्री पी.पी. शर्मा जी (प्रधान श्री रामचरितमानस सेवा समिति, अर्बन स्टेट-2, हिसार), विनोद सिंह रावत जी (प्रधान गढ़वाल सभा हिसार) एवम पिताम्बर दत्त पाण्डे जी (प्रधान कुमाऊँ हिसार) एवं अन्य अधिकारीगण इस आयोजन में उपस्तिथि होगें  संकीर्तन समापन पर रामलीला समिति द्वारा प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। अतः आप सभी प्रभु प्रेमियों से करबद्ध निवेदन है कि अपने कीमती एवम् व्यस्ततम समय में से कुछ समय निकालकर इस ऐतिहासिक क्षण को प्रभु श्रीराम के दरबार में हमारे साथ हाजिरी लगाकर सफल बनाएं एवम् परमपिता परमात्मा का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.