देश में पहली बार ऐसी व्यवस्था बनाई गई है, जिसके माध्यम से अंतिम व वंचित व्यक्ति के द्वार तक पहुंच रही है सरकार : डॉ कमल गुप्ताहिसार, 21 जनवरी।

देश में पहली बार ऐसी व्यवस्था बनाई गई है, जिसके माध्यम से अंतिम व वंचित व्यक्ति के द्वार तक पहुंच रही है सरकार : डॉ कमल गुप्ताहिसार, 21 जनवरी।

यात्रा के माध्यम से अंत्योदय व गरीबों के कल्याण एवं उत्थान के लिए शुरू की गई योजनाओं को सबसे जरूरतमंद और अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक सुगमता से पहुंच रही हैं। देश में पहली बार ऐसी व्यवस्था बनाई गई है, जिसके माध्यम से अंतिम व वंचित व्यक्ति के द्वार तक सरकार पहुंच रही है।
यह बात शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने सैनियान मोहल्ला स्थित सैनी स्कूल तथा कुंजलाल गार्डन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम में उपस्थित जन को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर अतिरिक्त निगम आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार भी उपस्थित रहे। निकाय मंत्री ने लाभार्थियों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा लोगों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतर रही है। देश-प्रदेश के हर पात्र नागरिक को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से प्रेरित इस संकल्प यात्रा के दौरान शहरी क्षेत्रों और ग्राम पंचायतों में कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजन को सरकार की अंत्योदय एवं गरीब कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारियां देने के साथ-साथ पात्र नागरिकों को लाभांवित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अंतिम व वंचित हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ लाभान्वित किया जा रहा है। केंद्र सरकार लोगों की समस्याओं का हल करने के लिए तत्पर है। केंद्र सरकार का वादा है अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का फायदा पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से भारत आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है, जिसमें विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। देश के वंचित व्यक्ति को इस यात्रा के माध्यम से सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं से जोडऩे में सहायता मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सरकार ने अंत्योदय के मूल मंत्र के साथ विभिन्न प्रकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे वास्तविक हकदार व्यक्तियों तक पहुंचाने का काम किया है।
निकाय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना देश-प्रदेश की माताओं-बहनों के लिए वरदान बन कर आई है, अब उन्हें खाना बनाते समय लकडिय़ों से उठने वाले धुएं से जद्दोजहद नहीं करनी पड़ती। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में जा रही है, भारत के विभिन्न कोनों से महिलाएं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से उनके जीवन में आए बदलाव को सांझा करने के लिए आगे आ रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से 2016 में शुरू की गई यह योजना देश-प्रदेश की महिलाओं के लिए बदलाव का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान केंद्र व हरियाणा सरकार की उपलब्धियों पर आधारित शॉर्ट फिल्म का भी प्रसारण किया गया तथा लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित कलेंडर व प्रचार सामग्री का वितरण भी किया गया। इसके अलावा उपस्थित जन को यात्रा के दौरान हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ भी दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.