गांव खरकड़ा में रविवार को धानक समाज द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के तौर पर श्रम मंत्री अनूप धानक ने शिरकत की और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उनकी समस्याएं को भी सुना। ग्रामीणों द्वारा श्रम मंत्री को पगड़ी पहना एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि एकता से बढक़र कोई शक्ति नहीं है। एकता ही समाजोत्थान का आधार है। जो समाज संगठित होगा, एकता के सूत्र में बंधा होगा उसकी प्रगति को कोई रोक नहीं सकता किन्तु जहाँ एकता नहीं है वह समाज कभी प्रगति नहीं कर सकता है। श्रम मंत्री ने कहा कि हमें समाज से ठगी करने वालों से सावधान रहना है। जो भी समाज को आगे ले जाने का काम करें, हमें उसका साथ देना है। समाज में जागरूकता लाने का काम करें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अंत्योदय की स्कीम परिवार पहचान पत्र के माध्यम से गरीबों को अनेकों सुविधाएं दी जा रही हैं। ऑनलाइन सर्विस से सबसे ज्यादा गरीबों को फायदा पहुंच रहा है, उन्हें घर बैठे ही राशन कार्ड, पेंशन आदि का लाभ मिल रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत से पात्र नागरिकों का इलाज किया जा रहा है। इस अवसर पर जेजेपी के हलकाध्यक्ष अनिल बालकिया, धूपसिंह थाकन, भूरिया, सतीश पूनिया, बबलु गोदारा, तेजा किरोड़ी, सरपंच विनोद कुम्भा, राजबीर ठेकेदार गैबीपुर, सरपंच सुभाष खरकड़ा, पूर्व सरपंच राजकुमार, धनी राम, रोशन खरकड़ा, बिट्टू गुंदली, महावीर सिंह, धानक समाज के लोग आदि उपस्थित रहे।
एकता से बढक़र कोई शक्ति नहीं, समाज को आगे ले जाने का करें काम : श्रम मंत्रीहिसार, 21 जनवरी।

Leave a Reply