वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करेंहिसार, 21 जनवरी।

वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करेंहिसार, 21 जनवरी।

गांव खरड़ अलीपुर के भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को चीफ इंजीनियर योगेश मेहरा व हांसी के कार्यकारी अभियंता अनिल नरवाल के दिशा निर्देशानुसार पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग हांसी द्वारा सडक़ सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत रोड सेफ्टी मिशन 2024 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सब डिवीजनल इंजीनियर रणसिंह व सौरव चौहान ने की।
एसडीओ रणसिंह ने बच्चों को सडक़ सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन व अन्य सोशल मीडिया उपकरण का इस्तेमाल न करें।  दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें, वाहन को निर्धारित गति में ही चलाएं, शराब पीकर व नशे की अवस्था में वाहन न चलाएं। ट्रैफिक साइन बोर्ड के बारे में विस्तृत रूप में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों को यातायात के सभी नियमों का पालन करना चाहिए। इससे सडक़ दुर्घटनाओं में काफी हद तक कमी लाई जा सकती है। इस मौके पर बच्चों को ट्रैफिक साईंन बोर्ड के पंफ्लेट्स भी बांटे गए ताकि सडक़ सुरक्षा नियमों बारे बच्चे भी अन्य लोगों को अवगत करवा सकें। इस मौके पर जेई कश्मीर सिंह, जेई सुरेंदर कुमार, जेई नितिन मुंजाल, जेई आशीष कुमार, जेई विनोद कुमार व रोड सेफ्टी समिति सदस्य शमशेर कुंडू भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.