महारानी लक्ष्मीबाई काॅलेज में राम आगमन महोत्सव का आयोजन 

महारानी लक्ष्मीबाई काॅलेज में राम आगमन महोत्सव का आयोजन 

भिवानी रोहिल्ला स्थित महारानी लक्ष्मीबाई काॅलेज में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के संदर्भ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के तौर श्रीनगर से असिस्टेंट कमांडेंट सीआरपीएफ सोनिया सहरावत उपस्थित हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। सर्वप्रथम महाविद्यालय प्राचार्या डॉ शमीम शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि हमें अपने भीतर भगवान राम के आदर्शों और मूल्यों दृढ़ करने के लिए प्रत्यन करना चाहिए। मुख्यातिथि सोनिया सहरावत ने कहा कि मुझे आज इस पावन अवसर पर पहुँचकर हार्दिक प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। श्रीराम मर्यादापुरुषोत्तम थे जिन्होंने अपने व्यक्तित्व द्वारा पूरी दुनिया का मार्ग प्रशस्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं प्रजाति का श्रीमती पूनम शर्मा के निर्देशन में राम के जीवन को दर्शाते विभिन्न दृश्यों का एक नाटक के माध्यम से भव्य मंचन किया गया। इस मौके पर भजन गायन, दोहा पाठ, रंगोली व पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। भजन गायन प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा निशा ने प्रथम स्थान, बी ए प्रथम वर्ष की छात्रा अंशिका ने द्वितीय स्थान व बी ए प्रथम वर्ष की छात्रा प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली बनाओ प्रतियोगिता में बी कॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा रितिका ने प्रथम स्थान, बी एस सी प्रथम वर्ष की छात्रा रितिका ने द्वितीय स्थान व बी कॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा स्मृति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा पूनम ने प्रथम स्थान, बीए तृतीय वर्ष की छात्रा हिना ने द्वितीय स्थान व बीए तृतीय वर्ष की छात्रा अनामिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त स्कैच मेकिंग प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा अनामिका ने प्रथम स्थान, बीए तृतीय वर्ष की छात्रा अमिक्षा ने द्वितीय स्थान व बी कॉम के प्रथम वर्ष की छात्रा प्रीति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा बनाए पोस्टर जो श्रीराम के जीवन को दर्शाते हैं उनकी प्रर्दशनी का भी आयोजन किया गया। महाविद्यालय चेयरमैन भारत भूषण प्रधान ने सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया और कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हमें श्रीराम के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम में महाविद्यालय डायरेक्टर डॉ नीलम प्रभा, मनदीप शर्मा, दिनेश शर्मा, स्कूल प्रबंधक डॉ अजीज प्रधान, स्कूल प्राचार्या डॉ सरिता शर्मा, टीचिंग व नान टीचिंग स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.