हिसार। अयोध्या में श्री राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में जिलेभर में हवन एवं प्रसाद वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान नागरिकों में अनूठा उत्साह देखा गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष आशा खेदड़ के पैतृक गांव खेदड़ में हवन यज्ञ के साथ अनेक कार्यक्रम किए गए। गांव के शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आशा खेदड़ ने कहा कि आज का दिन देशवासियों के लिए बहुत ही ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन का वर्षों से इंतजार था और हम आज खुशकिस्मत हैं कि भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बन रहे हैं। उन्होंने गांववासियों व जिलावासियों को राम लला प्राण प्रतिष्ठा की बधाई दी और कहा कि माननीय अदालत के निर्देशों के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विशेष प्रयासों से यह दिन हमें नसीब हुआ है।
जिला मीडिया प्रमुख राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जिलेभर में अनेक कार्यक्रम हुए हैं। पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आम जनता ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखकर खुद को धन्य महसूस किया। अनेक स्थानों पर भंडारे व प्रसाद वितरण के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीताराम, धर्मबीर फौजी, शमशेर जांगड़ा, सुभाष मास्टर, राजेश शर्मा, कृष्ण सोनी, नरेश सहारण, लक्ष्मण शर्मा, जिलेसिंह, नरेश, पालाराम, रामनिवास, अजय जागलान सहित सैंकड़ों ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
फोटो बीजेपी 3 व 4:-अपने पैतृक गांव खेदड़ के शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते जिला अध्यक्ष आशा खेदड़ व अन्य ग्रामीण।
-जारीकर्ता
राजेन्द्र सपड़ा, मीडिया प्रमुख
मोबाइल नंबर : 9355557007

Leave a Reply