रामलला की प्राण प्रतिष्ठा ने देश को एक सूत्र में बांधा मोदीनए साल का पहला ‘मन की बात’ कार्यक्रम

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा ने देश को एक सूत्र में बांधा मोदीनए साल का पहला ‘मन की बात’ कार्यक्रम


पाठकपक्ष न्यूज
नई दिल्ली, 29 जनवरी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2024 में पहली बार अपने रेडियो प्रोग्राम मन की बात कार्यक्रम करने वाले हैं. पीएम मोदी आज मन की बात का 109वां एपिसोड पर देश को संबोधित करेंगे. मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी, दूरदर्शन समेत तमाम न्यूज चैनलों पर होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रेडियो प्रोग्राम मन की बात के 109वां एपिसोड पर देश को संबोधित करेंगे. आज वह अपने रेडियो कार्यक्रम में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा पर अपने अनुभव शेयर करेंगे. इसके साथ ही पीएम मोदी रिपब्लिक डे पर हुए महिला शक्ति के प्रदर्शन पर भी चर्चा कर सकते हैं. बता दें कि इस बार देश ने अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाया। इस बार कई मायनों में गणतंत्र दिवस खास रहा है। इस साल कर्तव्य पथ पर परेड और झांकियों में
महिलाओं की भागीदारी ज्यादा दिखी।
100 महिलाओं ने शंख, नगाड़ा और अन्य पारंपरिक वाद्ययंत्र बजाकर परेड का आगाज किया था। बता दें कि मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी, दूरदर्शन समेत तमाम न्यूज चैनलों पर होता है।
चर्चा
मोदी कल करेंगे परीक्षा पर
पीएम मोदी ने कहा कि कल 29 तारीख को सुबह 11 बजे हम परीक्षा पर चर्चा करेंगे. परीक्षा पर चर्चा का ये 7वां संस्करण होगा. यह एक ऐसा कार्यक्रम है जिसका मैं हमेशा इंतजार करता हूं. इससे मुझे छात्रों के साथ बातचीत करने का मौका मिलता है और मैं उनके परीक्षा सबंधी तनाव को कम करने का भी प्रयास करता हूँ। पीएम मोदी ने अपने संबोधन मे आगे कहा फरवरी में आपसे फिर एक बार बात होगी. देश के लोगों के सामूहिक प्रयासों से, व्यक्तिगत प्रयासों से कैसे देश आगे बढ़ रहा है, इसी पर हमारा फोकस होगा। पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज खेलों की दुनिया में भी भारत नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है. मुझे खुशी है कि आज भारत में लगातार ऐसे नए मंच तैयार हो रहे हैं, जिनमें खिलाड़ियों को अपना सामथ्य दिखाने
का मौका मिल रहा है.
पीएम मोदी की खास अपील अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आगे कहा मुझे ये देखकर भी अच्छा लगता है कि वोटर्स के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए सामुदायिक स्तर पर भी कई प्रयास हो रहे हैं. मैं ‘मन की बात’ के माध्यम से अपने पहले टाइम वोटर को कहूंगा कि वो वोटर लिस्ट में अपना नाम जरूर जुड़वाएं, इसके बाद उन्होंने कहा कि आज देश, पंजाब केसरी लाला लाजपत राय जी और फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा जी को श्रद्दांजलि दे रहा है। पीम मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा मेरे प्यारे देशवासियो, इसी 25 जनवरी को हम सभी ने नेशनल वोटर डे मनाया है. ये हमारी गौरवशाली लोकतांत्रिक परम्पराओं के लिए एक अहम दिन है. भारत का हर नागरिक,
:
अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल कर पाए, इसके लिए हमारा चुनाव आयोग, ऐसे स्थानों पर भी पोलिंग बूथ बनवाता है जहां सिर्फ एक वोटर हो. साथियो, आज देश के लिए उत्साह की बात ये भी है कि दुनिया के अनेक देशों में जहां वोटिंग प्रतिशत कम हो रहा है, भारत में मतदान का प्रतिशत बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा इसी तरह इस बार छत्तीसगढ़ के हेमचंद मांझी उनको भी पद्म सम्मान मिला है. वैद्यराज हेमचंद मांझी भी आयुष चिकित्सा पद्धति की मदद से लोगों का इलाज करते हैं. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में गरीब मरीजों की सेवा करते हुए उन्हें 5 दशक से ज्यादा का समय हो रहा है. हमारे देश में आयुर्वेद और हर्बल मेडिसीन का जो खजाना छिपा है, उसके संरक्षण में सुश्री यानुंग और हेमचंद जी जैसे लोगों की बड़ी भूमिका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.