नेशनल अलायन्स फ़ॉर दलित ह्यूमन राइट्स के संयोजक अधिवक्ता रजत कल्सन को एससी/एसटी समाज के खिलाफ हो रहे अत्याचार, भेदभाव तथा उत्पीड़न के मामलों में न्याय दिलाने के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यो तथा प्रयासों के लिए दिल्ली के रोहिणी स्तिथ युवाशक्ति मॉडल स्कूल में दिनांक 28 जनवरी को आयोजित 9वें वार्षिक समारोह मे संत कबीर रत्न अवार्ड से संम्मानित किया गया।
कल्सन को विश्विद्यालय अनुदान आयोग के सयुक्त सचिव डॉ जी एस चौहान ने शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर संम्मानित किया।
संत कबीर सामाजिक उत्थान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश चंद्र सिंघल व मुख्य सलाहकार विरदी चंद गोठवाल ने बताया कि अधिवक्ता रजत कलसन पिछले 15 सालों से हरियाणा में एससी एसटी समाज के खिलाफ हो रहे अत्याचार व उत्पीड़न की लड़ाई लड़ रहे हैं तथा मिर्चपुर कांड सहित अनेक हाई प्रोफाइल अत्याचार के मामलों में उन्होंने जातिवादी गुंडो को जेल में भिजवाने का काम किया है। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था हर साल पूरे भारत में से एससी एसटी समाज के लिए समर्पित किसी हस्ती को सम्मानित करने का काम करती है तथा इस बार 2023 का कबीर रत्न अवॉर्ड संस्था की गवर्निंग बॉडी ने अधिवक्ता रजत कलसन को उनके समाज के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों के चलते देने का फैसला किया।
इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आरपी सिंह, सूचना मंत्रालय में निदेशक श्रीमती सुनीता, यूनाइटेड नेशन डेवलपमेंट प्रोग्राम के सीनियर एग्जीक्यूटिव जुगलाल ,डॉ बीआर अंबेडकर एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष ओपी गामा तथा जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी दिल्ली के प्रोफेसर डॉ राजेश पासवान तथा सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति के महासचिव बिरदी चंद गोठवाल, धानक समाज के प्रमुख सलाहकार शिवनारायण मोरवाल, वाल्मीकि समाज के उपाध्यक्ष राजेश चांवरिया, लीगल एडवाइजर भीम सिंह दहिया एडवोकेट, पूर्व एजीएम प्रेम सिंह, अनुभाग अधिकारी थावर सिंह गोठवाल व सह सचिव सुमेर सिंह गोठवाल को भी शामिल हुए।
इस कार्यक्रम में अधिवक्ता रजत कलसन ने बतौर मुख्य वक्ता अपने विचार रखते हुए कहा संविधान के लागू होने के 75 सालों बाद भी एससी समाज के लोगों के साथ अत्याचार व उत्पीड़न में भेदभाव की घटनाओं में इज़ाफ़ा हो रहा है तथा समाज का एलीट वर्ग जिसमें क्लास वन ,क्लास टू अधिकारी भी शामिल है ,वे भी इस अत्याचार उत्पीड़न तथा भेदभाव से अछूते नहीं है । उन्होंने कहा कि जिस दिन समाज के लोग अत्याचारों को सहन करना बंद कर देंगे उसी दिन से इस खतरनाक बीमारी का अंत हो जाएगा । उन्होंने कहा कि संस्था ने जो उन्हें मान सम्मान दिया है उससे भी अभिभूत है तथा हमेशा समाज के लिए इसी तरह अपनी जान हथेली पर रखकर काम करते रहेंगे।
इस अवसर पर अधिवक्ता दीपक सैनी पूरा , अधिवक्ता प्रवेश महिपाल,अधिवक्ता मलकीत सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता अजय भाटला, विकास भाटला, सचिन चोपड़ा भी मौजूद रहे तथा संस्था ने इनको भी स्मृति चिन्ह देकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
जारीकर्ता
रजत कल्सन
9896303010
अधिवक्ता रजत कालसन दिल्ली में संत कबीर रत्न अवार्ड से सम्मानितसंत कबीर सामाजिक उत्थान संस्था ने दिल्ली के रोहिणी में आयोजित समारोह में किया सम्मानित

Leave a Reply