हिसार के बस स्टैंड पर रोडवेज की किलोमीटर स्कीम वाली बस संतुलन बिगड़ने के कारण एंट्री गेट से टकरा गई।

हिसार के बस स्टैंड पर रोडवेज की किलोमीटर स्कीम वाली बस संतुलन बिगड़ने के कारण एंट्री गेट से टकरा गई।

इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। मिली जानकारी के अनुसार ये लोहारू सब डिपो की बस है जिसका रुट लोहारू डबवाली है। लोहारू से चलकर जब बस हिसार लोकल बस स्टैंड पर एंट्री करने पहुंची तो एंट्री गेट मे टक्कर मार दी। गरिमत ये रही कि इस दौरान बस में मौजूद सवारियों को चोट नहीं लगी।
बस हिसार बस स्टैंड के लोकल गेट में लगने से बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके बाद बस के यात्रियों को बस से उतार दिया गया। बस को घटनास्थल से हटा दिया गया है

मिली जानकारी के अनुसार बस के ड्राइवर हिसार मेन बस स्टैंड की बजाय लोकल बस स्टैंड की तरफ से बस को लेकर जा रहा था। इस दौरान यह हादसा हो गया। किलोमीटर स्कीम वाली बस में करीब 20 से ज्यादा सवारियां बताई जा रही है।

पहले भी हो चुके हैं हादसे

हिसार बस स्टैंड पर इससे पहले भी रोडवेज की किलोमीटर स्कीम वाली बस के एक्सीडेंट हो चुके हैं। कुछ महीने पहले ही रोडवेज वर्कशॉप के DI रूम के बनी गेट की दीवार मे टक्कर मार दी थी वही किलोमीटर स्कीम वाली बस ने सिरसा रोड पर एक स्कूटी को भी टक्कर मार दी थी। बता दे रोडवेज की किलोमीटर स्कीम वाली बसों में कंडक्टर सरकारी होता है वही ड्राइवर प्राइवेट होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.