इनेलो की छात्र इकाई आईएसओ का किया गया विस्तार

आईएसओ की राज्य कार्यकारिणी के विभिन्न पदों समेत 9 जिलों के जिला प्रधान किए गए नियुक्त

बबल विर्क और आर्यन बेनीवाल को प्रदेश का उपाध्यक्ष किया गया नियुक्त


चंडीगढ़, 2 फरवरी। इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओम प्रकाश चौटाला, प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला एवं युवा इनेलो के प्रभारी कर्ण सिंह चौटाला और छात्र इकाई आईएसओ के राष्ट्रीय प्रभारी अर्जुन सिंह चौटाला से विचार विमर्श उपरांत आईएसओ की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राज्य कार्यकारिणी  के विभिन्न पदों एवं जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई।
बुधवार को आईएसओ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी ने छात्र इकाई कार्यकारिणी विस्तार की सूची जारी करते हुए कहा कि इन नियुक्तियों के बाद आईएसओ संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। आईएसओ संगठन प्रदेश के सभी 22 जिलों में छात्रों की आवाज बन कर उनके हकों की लड़ाई लड़ेगा। अरविंद गोस्वामी ने बताया कि बबल विर्क और आर्यन बेनीवाल को प्रदेश का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नई नियुक्तियों में जयदीप सरोहा, मोहित सैनी, ईदु खान, तोसिफ चौधरी को महासचिव, बॉबी तेवतिया, मोहित बेलरखा, सागर चौधरी, दिनेश कस्वां, योगेश ग्रवा को सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। वही नरेंद्र जांगड़ा, नमन धांधी, चंद्र मोहन शर्मा को संगठन में सहसचिव के पद पर नियुक्त किया है
मनोज गुर्जर को पंचकूला, समृत बडोली को अंबाला, अरमान टाटला को कुरूक्षेत्र, विकास शेरगढ़ को कैथल, अभिमन्यु सिहाग को सिरसा, साहिल दीप कस्वां को हिसार, कुंवर चौधरी को पलवल और अमित ताखर को फतेहाबाद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं गौरव बेनीवाल को फतेहाबाद का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.