आगामी 5 फरवरी को राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन तथा 9 फरवरी को होगा दीक्षांत समारोह : डा दीपमाला लोहान                                                                        

 हिसार  2 फरवरी () आगामी 5 में 6 फरवरी को जहां राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रदेश भर के सैकड़ो युवा वैज्ञानिक विभिन्न मॉडलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा लोहा बनवाएंगे वही 9 फरवरी को महाविद्यालय से पास आउट हुए हजारों छात्रों को दीक्षांत समारोह में डिग्रियां वितरित की जाएंगे उक्त विचार राजकीय महाविद्यालय हिसार में आयोजित  एक पत्रकार वार्ता में प्राचार्य डा दीप माला लोहान ने प्रकट किए। उन्होंने बताया की द्वारा आगामी  5 व 6 फ़रवरी को राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा । प्रदेशभर के महाविद्यालयों  से जिसमें लगभग सत्तर मॉडल आने की उम्मीद है । जिससे विद्यार्थियों को नई नई तकनीक और प्रयोग की जानकारी हासिल होगी । उन्होंने बताया की आगामी 9 फरवरी  को महाविद्यालय  में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा ।  उन्होंने बताया सोनू समारोह को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है तथा कमेटी बना कर जिम्मेदारियां बांट दी है ।  राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी की संयोजक डॉक्टर ज्योति मंगिया ने बताया कि गत दिनों हुए जोनल विज्ञान प्रदर्शनी के विजेता राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में भाग लेंगे। तुमने बताया कि पूरे प्रदेश में 10 जॉन बनाई गई थी प्रत्येक जोन में से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सात विषयों की टीमें  अपने अपने मॉडल प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया की 6 फरवरी को जिले के सभी स्कूलों के विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में मॉडलों का अवलोकन कर सकेंगे ताकि उन्हें विज्ञान के मॉडलों की जानकारी हासिल हो सके । महाविद्यालय के रजिस्टरार डॉ रमेश कड़वासरा ने दीक्षांत समारोह के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि  शिक्षा सत्र 2022 23 में पास आउट हुए विद्यार्थियों को डिग्रियां वितरित की जायेगी । उन्होंने बताया की   उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जी बतौर मुख्य अतिथि सत्र 22-23 के  स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों 1500-2000 हज़ार विद्यार्थियों को डिग्री देकर सम्मानित करेंगे।  इस अवसर पर विज्ञान संकाय के  डा  सतीश वर्मा ,  मीडिया प्रभारी डा स्नेहलता , डा सुखबीर दूहन,  प्रो राजेश पुनिया , प्रो राजपाल सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.