हांसी रोहतक रेलवे लाईन चालू होने से हांसी सहित क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति: रतेरिया

हांसी रोहतक रेलवे लाईन चालू होने से हांसी सहित क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति: रतेरिया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का जताया आभार।

हांसी रोहतक रेलवे लाईन चालू होने से हांसी सहित क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति उक्त वाक्य भारतीय जनता पार्टी, हिसार के जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट धर्मवीर रतेरिया ने हांसी रोहतक लाईन चालू होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल एवं केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कही। उन्होंने कहा कि उपरोक्त रेलवे लाईन के चालू हो जाने से हांसी का सीधा सम्पर्क दिल्ली से हो गया है जिससे दिल्ली जाने के समय मे भारी बचत होगी। दिल्ली से सीधे कनेक्ट होने से यहां से लम्बी दूरी की गाड़ियों का संचालन होगा जिससे हांसी समेत पूरे क्षेत्र का विकास होगा एवं आम जनता को भारी लाभ मिलेगा। इस लाईन के चालू हो जाने से हांसी को जंक्शन का दर्जा मिलेगा जिससे ऐसी गाड़ियां जो हांसी मे नही रूकती थी उनका ठहराव भी हांसी मे होगा जिससे उन्हें उन गाड़ियों मे सवारी करते हेतु यात्रियों को भिवानी या हिसार जाने की आवश्यकता नही होगी। इस रेलवे लाईन के चालू होने से हांसी के लोगों को भारी उत्साह है और वो बार बार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.