एनएसएस यूनिट द्वारा आदमपुर पॉलीटेक्निक में  रोड सेफ्टी क्विज का आयोजन

एनएसएस यूनिट द्वारा आदमपुर पॉलीटेक्निक में  रोड सेफ्टी क्विज का आयोजन

राजकीय बहुतकनीकी आदमपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एनएसएस अधिकारी राकेश शर्मा के निर्देशन में रोड सेफ्टी क्विज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित फार्मेसी के विभागाध्यक्ष जगमोहन सिंह व अप्लाइड साइंस के विभागाध्यक्ष प्रदीप पचार ने संयुक्त रूप दीप प्रज्वलन करके किया । क्विज में ऑडियो विजुअल राउंड्स के साथ साथ सड़क सुरक्षा संबधी विभिन्न प्रश्न पूछे गए। क्विज मास्टर की भूमिका राकेश शर्मा ने निभाई वहीं स्कोरर की भूमिका प्राध्यापक दिनेश यादव व पारुल शर्मा ने निभाई। प्रतियोगिता में करण व अमित कुमार की टीम ने प्रथम, नितेश व पवन की टीम ने द्वितीय, निशा व रितिका की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया  गया। इस अवसर पर ग्रुप लीडर निशांत सहित एनएसएस के सभी स्वयं सेवक उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.