अति पिछडा़ वर्ग को मिले राज्य में 30 विस एवं 3 लोकसभा सीटें – सुरेन्द्र वर्मा प्रधान 

अति पिछडा़ वर्ग को मिले राज्य में 30 विस एवं 3 लोकसभा सीटें – सुरेन्द्र वर्मा प्रधान 

  तीन मार्च को कुम्हार धर्मशाला नारनौंद में होगी पिछडा़ वर्ग समाज की अहम बैठक                                                                                                            हिसार ,17 फरवरी :–  पिछडा़ वर्ग जागृति मंच की कार्यकारिणी एवं बीसी के प्रबुद्ध नागरिकों की नारनौंद स्थित कुम्हार धर्मशाला में अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता

पिछडा़ वर्ग जागृति मंच नारनौंद उपमण्डल के नवनियुक्त प्रधान सुरेन्द्र कुमार वर्मा कोथ ने की। इस बैठक में पिछडा़ वर्ग के प्रबुद्ध नागरिक बलजीतसिंह सैन, बलवान सिंह बैरागी एवं कृष्ण कुमार प्रजापति ने विशेष रूप से शिरकत की। बैठक में हरियाणा में बीसी ए व बी को आबादी के अनुपात में विधायिका एवं न्यायपालिका में हिस्सेदारी देने की मांग की गई। इस बैठक में डीआईपीआरओ रिटायर्ड एवं प्रधान सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि हरियाणा में बीसी ए की आबादी लगभग 32 प्रतिशत है इसलिए वर्ष 2024 के चुनाव में 30 सीटें विधानसभा एवं 3 सीटें लोकसभा की बीसी ए की बनती हैं जो राजनैतिक दलों द्वारा अति पिछड़े वर्गों को दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आबादी के हिसाब से पिछडा़ वर्ग ए व बी का 48 प्रतिशत आरक्षण होना चाहिए या फिर कम से कम 27 प्रतिशत (ब्लाक-ए व बी को क्रमश: 16 व 11 प्रतिशत की दर से आरक्षण प्रत्येक क्षेत्र में होना चाहिए। प्रधान सुरेन्द्र वर्मा ने राजनैतिक भागीदारी के अलावा हरियाणा में नाॅन क्रीमीलेयर की वार्षिक आय सीमा 6 लाख से बढ़ाकर कम से कम केन्द्र की तर्ज पर 8 लाख रुपये करने, प्रथम व द्वितीय श्रेणी की नौकरियों एवं प्रमोशन में बीसी ए व बी श्रेणियों के अधूरे आरक्षण को क्रमश:16 व 11 प्रतिशत के हिसाब से पूरा करने की सरकार से मांग की है। इस बैठक में बीसी ए व बी श्रेणियों के हितों,आरक्षण एवं अधिकारों बारे विस्तार से चर्चा की गई और संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया। बैठक के माध्यम से सरकार से अनुरोध किया गया कि सरकार व राजनैतिक दल पिछड़े वर्गों की आबादी के हिसाब से मांगों एवं अधिकारों की तरफ ध्यान दे और अति पिछडा़ वर्ग की विधायिका एवं न्यायपालिका में राजनैतिक भागीदारी एवं हक सुनिश्चित करें ताकि अति पिछडे़ वर्गों का कल्याण एवं उत्थान सम्भव हो सके। इस बैठक में पिछडा़ वर्ग जागृति मंच नारनौंद उपमण्डल के वरिष्ठ उपप्रधान जगदीश प्रजापति,उपप्रधान सुनेहरा जांगडा़, कोषाध्यक्ष रामफल रोहिल्ला, संगठन सचिव बलजीत प्रजापति, मुख्य सलाहकार सुरेश उर्फ पप्पू सोनी, मैनेजर जोगेन्द्र पनिहार, मीडिया प्रभारी रविन्द्र कुमार, प्रैस सचिव अशोक रोहिल्ला, सह-प्रैस सचिव सुभाष सोनी, प्रचार सचिव नौरंगराय पनिहार,कार्यकारी सदस्य आजादसिंह पनिहार, बलवानसिंह बैरागी,बलजीत सैन, राममेहर रोहिल्ला,कृष्ण कुमार, सोनू ,कुलदीप एवं अन्य सदस्यों ने भी अपने-अपने विचार रखे व सुझाव रखें और आपसी भाईचारा मजबूत बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर “पिछडा़ वर्ग एकता जिन्दाबाद”, “जिसकी जितनी संख्या भारी-उतनी हो उसकी हिस्सेदारी” आदि प्रेरणादायक नारों के साथ पिछड़े वर्गों के अधिकारों व हितों की आवाज बुलन्द की गई। संगठन को मजबूत बनाने के लिए पिछडा़ वर्ग समाज की आगामी उपमण्डल स्तरीय बैठक नारनौंद स्थित कुम्हार धर्मशाला में 3 मार्च  को प्रातः साढे 11 बजे बुलाने का फैसला भी लिया गया और इस बैठक में अधिक से अधिक पिछड़े वर्गों के लोगों की सक्रियता के साथ भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.