उन्होंने नवनियुक्त नैशनल जॉइंट् कॉर्डिनेटर सुदेश यादव याद का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया व बधाई दी। वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिका अर्जुन खडगे, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं सांसद के.सी. वानूगोपाल, भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव, भाई चिरंजीवी राव और प्रदेश नेतृत्व सहित हाई कमान के समस्त नेताओं का आभार व्यक्त किया है। कांग्रेस नेता सुरेश सोनी एडवोकेट ने कहा कि सुदेश यादव के राष्ट्रीय संयुक्त समन्वयक बनने से हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी को नयी ऊर्जा मिलेगी और पूरे जोश के साथ कांग्रेस कमेटी 2024 के चुनाव में विजय दिलाने में अहम भूमिका निभाएगी। इनकी नियुक्ति से कांग्रेस पार्टी और अधिक मजबूत होगी। वहीं सुदेश यादव ने कहा कि पार्टी आलाकमान ने जो जिम्मेदारी दी है उसका कर्तव्यनिष्ठा से निर्वहन करते हुए कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देंगे। आगे कहा कि राहुल गांधी ने नई कमेटी में युवाओं को मौका देकर देश में नई क्रांति का संदेश दिया है। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में इसके दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे। साथ ही विश्वास दिलवाता हूं कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करूंगा।
इस मौके पर एडवोकेट गुलशन बागोरिया, एडवोकेट नवीन सेन दादरी, एडवोकेट रामेश्वर दत्त, रमेश रोहिल्ला संकल्प, मास्टर बलजीत, सोनू बागोरिया, शमशेर मलिक और अन्य साथी मौजूद थे।

Leave a Reply