वरिष्ठ कांग्रेस नेता वज़ीर सिंह पूनिया सदस्य ऑल इंडिया राहुल गांधी कांग्रेस कमेटी ने कहा कि अन्नदाता पर बर्बरता , अमनवीयाता तथा उग्रवादियों जैसा व्यवहार कर सरकार ने अपनी असलियत जाहिर कर दी है। अन्नदताओं पर आसू गैस के गोले चलाना तथा सभी रास्तों पर कीले और बैरीकोड लगा कर लोकतंत्र की हत्या करने काम भाजपा की सरकार कर रही है। किसान इस देश का एक स्वतंत्र नागरिक है लेकिन केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार उन पर कहर ढा रही है तथा अंग्रेजी शासन की याद आज उन्होंने ताजा कर दी है।
पूनिया ने कहा कि केंद्र सरकार तथा मोदी ने 2014 में स्वामीनाथ आयोग की रिपोर्ट लागू करने तथा 2022 तक किसानो की आय दुगना करने का वादा कर ससत्ता आई, लेकिन वादा खिलाफ कर बीजेपी ने किसानों से धोखा किया ।जिसके कारण किसानों ने 15 महीने दिल्ली के बॉर्डर पर आंदोलन किया जिसमें 750 किसानों की शहादत हुई , यह बात भारत के लोकतंत्र पर एक कलंक है और अब भी 2 किसानो की शहादत हो चुकी है जो बहुत ही दुखदाई है। भाजपा किसान और मजदूर विरोधी पार्टी है। जाजपा इसकी सहियोगी पार्टी इनके गलत कामों में भरपूर सहयोग कर रही है। दुष्यंत चौटाला किसान विरोधी है ,जो भाजपा की दिन रात जी हजूरी में लगा हुआ है और किसानों पर ड्रोन से हमले करा अपनी कायरता से परिचित करा रहे है।
पूनिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है तथा सत्ता में आने पर किसानों को msp की गारंटी दी जायेगी एवम् किसानों की आय वास्तविक रूप से दुगनी की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों पर गोली चलाने आसू गैस के गोले चलाने वाले एवम किसानो पर लाठियां मारने वाले पुलिस कर्मचारी का पता कर उन पर मुकदमे दर्ज किए जाएंगे, सरकार आने पर सब की पहचान की जाएगी एवं सबका हिसाब किताब किया जाएगा।जब प्रदेश में चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री थे तब किसानो को उनकी फसल का पूरा भाव मिलता था और उस समय किसान एवम मजदूर खुशहाल था। 2024 में देश तथा प्रदेश के लोग भाजपा को सत्ता से सफाया कर कुशासन का खात्मा करेंगे ओर केंद्र तथा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लाकर किसान अपना हक पाएंगे।

Leave a Reply