22 फ़रवरी।राजकीय महिला महाविद्धालय हिसार का एक 41विद्धार्थियो व 4 प्राध्यापकों का ग्रुप शैक्षिण भ्रमण महाविद्दालय स्टाफ के सदस्य डॉ. विजेंदर बेनीवाल औऱ प्राचार्य डॉ. रमेश आर्य के नेतृत्व में हरियाणा विधान सभा के बजट सत्र की कार्यवाई देखने पहुंचा। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने वहां पहुंचे सभी विद्यार्थियों का आत्मीयता के साथ स्वागत किया। कॉलिज के छात्राओं को सत्र की कार्यवाई को नज़दीक से देखने और समझने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर निकाय मंत्री ने कहा कि विधान सभा या लोक सभा की नजदीक से कार्यवाई देखना अपने आप मे एक सोभग्यशाली अवसर होता है। मै अपनी ओर से सभी को अपनी ओर से बधाई देता हूं।भारत विश्व के सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश होने की हम सभी गर्व की अनुभूति करते है। यही कारण है कि हम अपने देश की लोकसभा और विधानसभाओं को पवित्र मंदिर की तरह मान्यता देते हैं। विधान सभा की कार्यवाही देखना यह ज्ञानवर्धक अवसर होता है।इससे इससे कानूनी औऱ राजनीतिक समझ बढ़ेगी।निकाय मंत्री ने कहा कि आप मे बौद्धिक स्तर में भी अवश्य ही वृद्धि होगी।उन्होंने कहा कि जब आप बड़े होंगे तब हो सकता है आप मे से ही कुछ विधायक बन कर यहां पहुंचे औऱ प्रदेश का नाम आगे बढ़ाने का कार्य करें।प्रदेश का औऱ अधिक सम्रग विकास किया जा सके इसके लिए अगले दिनों में बजट पेश किया जाएगा।डॉ. गुप्ता ने विधान सभा की कार्यवाई की पूरी व्यवस्था को विस्तार से समझाया औऱ कहा कि मुझे खुशी है कि आप सभी ने विधानसभा की कार्यवाई को देख कर अपने ज्ञान में वृद्धि की। मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूप वाला ने बताया कि इस अवसर पर सभी के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।इस अवसर पर प्राध्यापक डर. अमित कौशिक, सहायक प्राचार्य मधु बाला, सहायक व्याख्याता सतीश पानू छात्राओं के साथ रहे।

Leave a Reply