यूथ बॉक्सिंग एसोसिएशन हिसार की ओर से जब जूनियर बॉक्सिंग डिस्ट्रिक चैंपियनशिप का हुआ था आयोजन –
हिसार, 22 फरवरी : यूथ बॉक्सिंग एसोसिएशन हिसार की ओर से सब जूनियन बॉक्सिंग डिस्ट्रिक चैंपियनशिप का आयोजन कि सुभाष चन्द्रा फाउंडेशन एक्सीलेंसी सेंटर हिसार में किया गया। इस बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सुभाष चन्द्रा फाउंडेशन एक्सीलेंसी सेंटर के खिलाड़ी विराज सिंह चौहान ने सब जूनियर कैटेगरी में 66-70 कि.ग्रा. भार वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया। विराज सिंह की इस उपलब्धि पर कोच रणबीर सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए उसे बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में विराज चौहान खेल में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे।
चित्र परिचय : जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक हासिल करने वाले क्लब के बॉक्सर विराज सिंह चौहान अपने कोच रणबीर सिंह के साथ।
सुभाष चंद्रा फाउंडेशन एक्सीलेंसी सेंटर के खिलाड़ी विराज सिंह चौहान ने हासिल किया गोल्ड मेडल

Leave a Reply