डॉ. कृशांगी सिंह डीयू के मैत्रेयी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर बनी

डॉ. कृशांगी सिंह डीयू के मैत्रेयी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर बनी

हिसार, 22 फरवरी। ओल्ड पीएलए निवासी डॉ. कृशांगी सिंह का दिल्ली विश्वविद्यालय के मैत्रेयी कॉलेज में अग्रेजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन हुआ है। उनका चयन वरिष्ठता सूची में प्रथम स्थान पर हुआ है। इस उपलब्धि से डॉ. कृशांगी के परिवारजनों में खुशी का माहौल है। डॉ. कृशांगी ने अपनी बारहवीं तक की शिक्षा डीपीएस हिसार से की। इसके उपरान्त दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त की और जीसस एंड मेरी कॉलेज से अपनी स्नातकोत्तर की परीक्षा पास की। डॉ. कृशांगी सिंह की माता असरावं के स्कूल में हिन्दी प्राध्यापिका हैं और पिता डॉ. राम मोहन सिंह एक बहुराष्ट्रीय कम्पनी में वरिष्ठ वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत हैं। डॉ. कृशांगी सिंह के डीयू में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने पर परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है।
फोटो: डॉ. कृशांगी सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published.