ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने पर सांसद कार्तिकेय शर्मा व डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने डॉ. बलजीत शास्त्री को किया सम्मानित

ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने पर सांसद कार्तिकेय शर्मा व डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने डॉ. बलजीत शास्त्री को किया सम्मानित

हिसार, 29 फरवरी : नलवा हलके के युवा भाजपा नेता सुशील कौशिक मंगाली द्वारा हिसार में एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। ब्राह्मण महाकुंभ करनाल में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा की गई घोषणाओं को पूरा करने पर हिसार में यह अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा व मुख्य वक्ता के रूप में रणबीर गंगवा डिप्टी स्पीकर हरियाणा विधानसभा ने शिरकत की वहीं ब्राह्मण रत्न हरियाणा हरिराम दीक्षित की गरिमामयी उपस्थित रही। समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिषाचार्य डॉ. बलजीत शास्त्री को आमंत्रित किया गया। भव्य सम्मेलन के अध्यक्ष युवा नेता सुशील कौशिक मंगाली व भगवान परशुराम सभा हिसार के सभी अतिथियों का तिलक, अंग वस्त्र फूल मालाओं भेंट कर विधिवत स्वागत किया गया। ज्योतिषाचार्य डॉ. बलजीत शास्त्री को थाईलैंड में मिले गोल्ड मेडल व वियतनाम में मिले ‘एक्सीलेंस एस्ट्रॉलॉजर अवार्डÓ के साथ-साथ तीन अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार तथा कई विश्वविद्यालयों द्वारा दी गई मानद उपाधियों एवं भारतीय वैदिक ज्योतिष का देश-विदेश में किए गए प्रचार प्रसार हेतु उन्हें सांसद कार्तिकेय शर्मा व रणबीर गंगवा डिप्टी स्पीकर हरियाणा विधानसभा ने ‘वैदिक ज्योतिष रत्न अवार्डÓ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भगवान परशुराम सभा के अध्यक्ष एच. के. शर्मा, ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष राजकुमार गौड़, जोगीराम सरपंच, समाजसेवी योगेंद्र शर्मा प्रधान भगवान परशुराम जन सेवा समिति, राजेश शर्मा, बलदेव पटवारी, ऋषि कौशिक, रामधारी कौशिक कानूनगो, पार्षद पिंकी शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि सुशील शर्मा, संस्कृत प्रवक्ता विजेंद्र शास्त्री, रविंद्र शांडिल्य प्रधान ग्लोबल, उद्योगपति विजय शांडिल्य, सुरेश शास्त्री, आचार्य  विजेंद्र शास्त्री, रवि दत्त शर्मा प्रधान सूर्यनगर ब्राह्मण सभा, पृथ्वी घिराइया पूर्व प्रधान जिला ब्राह्मण सभा, एडवोकेट कुलभूषण शर्मा, एडवोकेट संदीप शर्मा, सुभाष शास्त्री प्रधान नारनौंद सभा, चंद्र शर्मा प्रधान बरवाला सभा, ऋषि शर्मा प्रधान उचाना सभा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.