मालिकाना हक मिलना बीड़ क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए बड़ा तोहफा : पनिहार

Home » मालिकाना हक मिलना बीड़ क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए बड़ा तोहफा : पनिहार

हिसार, 29 फरवरी : नलवा से विधानसभा प्रत्याशी रहे रणधीर पनिहार ने ढाणी पीरावांली, बीड़, ढंढूर, झीड़ी, बीड़ बबरान व डिग्गी ताल को मालिकाना हक दिए जाने पर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल, पूर्व संासद कुलदीप बिश्नोई एवं विधायक भव्य बिश्नोई का आभार जताया है। यह फैसला क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए बड़ा तोहफा है। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग एक दशक से ग्रामीण मालिकाना हक लेकर संघर्ष कर रहे थे। इस संघर्ष में चौ. कुलदीप बिश्नोई व भव्य बिश्नोई ने उनका कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया था और गत आदमपुर उपचुनाव के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से वादा किया था कि हर हाल में बीड़ हिसार के पांचों गांवों को मालिकाना हक दिलाकर रहे हैं। उपचुनाव के तुरंत बाद कुलदीप बिश्नोई व भव्य बिश्नोई ने पूरी तन्मयता से इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा और तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के लिए लगातार अधिकारियों से विधायक भव्य बिश्नोई निरंतर संपर्क में रहे। रणधीर पनिहार ने कहा कि सबके संयुक्त प्रयास रंग लाए और ग्रामीणों को मालिकाना हक मिलने से बीड़ क्षेत्र में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर से अपना किया वादा निभाकर कुलदीप व भव्य ने जता दिया है कि वे अपने वादे पर खरे उतरने वाले नेता हैं और आदमपुर को अपना परिवार मानते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.