हिसार, 1 मार्च : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में भारत की जनवादी महिला समिति व अन्य जन संगठनों द्वारा 3 मार्च को प्रात: 11 बजे स्थानीय जाट धर्मशाला में महिलाओं पर मनुवादी हमले और चुनौतियां विषय पर सेमिनार आयोजित किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए जनवादी महिला समिति की जिला अध्यक्ष शकुंतला जाखड़ व सचिव बबली लांबा ने बताया कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। जनवादी महिला समिति हर साल इस दिन महिलाओं के मुद्दों पर सेमिनार, संवाद, विचार गोष्ठियां आदि आयोजित करती है। इस बार 8 मार्च को महाशिवरात्रि होने के कारण हिसार में 3 मार्च को महिला दिवस मनाया जाएगा।
Leave a Reply