हिसार, 1 मार्च : भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोल्डी सैनी ने अपने प्रवास कार्यक्रम के तहत आज बरवाला, मतलौडा व अग्रोहा मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। सभी स्थानों पर जिला प्रधान गोल्डी सैनी व मोर्चा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सुरेंद्र सिंह सैनी का स्वागत किया गया। इन बैठकों को संबोधित करते हुए गोल्डी सैनी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा की सरकार दिनों दिन नए आयाम स्थापित कर रही है। हरियाणा प्रदेश में लगातार विकास कार्य चल रहे हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 10 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी विजयी होंगे। इसके अलावा आने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया गया। बरवाला मंडल की बैठक में सतीश गिल, सत्यवान जांगड़ा, प्रेम जांगड़ा, कृष्ण वर्मा, अश्वनी, राजकुमार वर्मा, मतलौडा मंडल की बैठक में अध्यक्ष महाबीर वर्मा, धर्मबीर, छबीलदास जांगड़ा, प्रदीप वर्मा, विक्रम, कमल वर्मा व अग्रोहा मंडल की बैठक में रोहतास कुमार, राजपाल, रामकुमार, महावीर वर्मा, जय सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Leave a Reply