हिसार, 1 मार्च : आज संयुक्त जल संघर्ष समिति के चीफ एडवाइजर दिलबाग हुड्डा लूदास ने बताया कि हिसार टेल से राजथल हेड तक पेटवाड़ ब्रांच की पूर्ण सफाई व्यवस्था एवं न्यू सिवानी पर अधूरे कार्यों का निरीक्षण विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त जल संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजेंद्र बेनीवाल सत्यवीर पूनिया महासचिव, दिलबाग हुड्डा मुख्य सलाहकार सतवीर झाझरिया, उपाध्यक्ष हवा सिंह हिन्द्वान आदि ने किया। मौके पर सफाई व्यवस्था में कमी पाई गई तथा न्यू सिवानी के अधूरे कार्य पाए गए, जिनमें अधिकारियों ने सफाई व्यवस्था एक महीने के अंदर ठीक करवाने व अधूरे कार्यों को मई में तक पूरा करने के आश्वासन दिया। विभाग के अधिकारी सुप्रिडिंग इंजीनियर विमल कुमार बिश्नोई, एक्सईएन संदीप माथुर, एसडीओ संदीप एवं संबंधित जेई मौके पर साथ रहे।
Leave a Reply