हिसार, 4 मार्च : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की लंबित मांग टीले की खुदाई व विकसित करने की मांग को हरियाणा सरकार ने पूरा करते हुए नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में एक एमओयू एएसआई और पुरातत्व विभाग के बीच हस्ताक्षरित किया है। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने हरियाणा के मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा की इस मांग करके आपने पूरे अग्रवाल समाज को कृतज्ञ किया है, साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में महाराजा अग्रसेन जी की चेयर और हिसार में महाराजा अग्रसेन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में महाराजा अग्रसेन की भव्य प्रतिमा लगाने की घोषणा पर भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार प्रकट किया है। प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता विपिन गोयल ने जारी एक बयान में बताया की सरकार द्वारा अग्रोहा विकास परियोजना का अध्यक्ष हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, अध्यक्ष शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता, अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव एवं श्री अग्रसेन फाऊंडेशन के मुख्य सलाहकार दीपक सिंघल को वाइस चेयरमैन व सदस्य के रूप में हरियाणा विरासत एवं पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव एमडी सिन्हा, एएसआई के महानिदेशक युद्धवीर सिंह रावत, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग हरियाणा के निदेशक अमित खत्री को कमेटी का सदस्य बनाया है। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग के नेतृत्व में मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी का अग्रवाल समाज की तरफ से सम्मान किया और उनका आभार प्रकट किया,इस अवसर पर मंदिर निर्माण कमेटी के मुख्य संरक्षक एस. एस. अग्रवाल, राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्य भूषण जैन, हरियाणा प्रदेश महामंत्री विपिन गोयल, उत्तर पूर्वी दिल्ली अध्यक्ष नत्थू राम जैन, उद्योगपति रामगोपाल धानुका, धर्मपाल सिंगल, राजेश गुप्ता, महेश गुप्ता, राजेंद्र चमरिया, प्रदीप गुप्ता, अश्वनी कुमार, बाबूराम गुप्ता, अनिल गुप्ता, सचिन गुप्ता, नवीन गोयल, अतुल सिंघल, ओमप्रकाश गुप्ता, भूपेंद्र कंसल सहित वरिष्ठ लोग उपस्थित थे।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की लंबित मांग अग्रोहा टीले की खुदाई को मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री का आभार : गोपाल शरण गर्ग

Leave a Reply