दयानन्द महाविद्यालय के कम्प्यूटर साईंस विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

हिसार, 5 मार्च : दयानन्द महाविद्यालय, हिसार कम्प्यूटर साईंस विभाग द्वारा ”नेवीगेटिंग द टेक इन्डस्ट्री: टैन्ड्स, टूल्स एण्ड कैरियर पाथवेज़ÓÓ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें ओकेके कोड सेन्टर, हिसार द्वारा टेक इन्डस्ट्री में कैरियर के चुनाव और दिन-प्रतिदिन हो रहे बदलावों के बारे में बताया गया। कार्यशाला का शुभारम्भ करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विक्रमजीत सिंह ने कहा कि यह कार्यशाला विद्यार्थियों को कम्प्यूटर के क्षेत्र में हो रहे अनुसंधानों तथा अन्य गतिविधियों के बारे में जागरूक करेगी। कम्प्यूटर विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. नरेन्द्र कुमार ने कार्यशाला में उपस्थित सभी अतिथियों तथा विद्यार्थियों का स्वागत किया। कार्यशाला के मुख्यवक्ता के रूप में ओकेके कोड सेन्टर के डॉयरेक्टर नीरज पिलानियाँ ने कोडिंग और सॉफ्टवेयर इन्डस्ट्री की बुनियादी अवधारणाओं को समझाते हुए अलग-अलग टूल्स के उपयोग करने के बारे में सिखाया तथा कार्यशाला मेन्टर सागर, अनूप, पूजा, विकास ने वेबसाईट डेवेलपमेंट तथा मोबाईल एप्लीकेशन के यूआई/यूएक्स डिजाईन तथा अलग-अलग प्रोग्रामिंग लैंग्वेज़ेज के उपयोग के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर कार्यशाला समिति की संयोजिका प्रो. शालू रानी ने ओकेके कोड सेन्टर का आभार व्यक्त किया तथा आयोजन समिति सचिव प्रो. दीपेन्द्र दूहन, रीतू, कनिका, सोनू ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यशाला में लगभग 80 विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.