प्रदेश की 5000 बहनें बनेंगी ड्रोन पायलट

चंडीगढ़, 6 मार्च : नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत बुधवार को लखपति दीदी महासम्मेलन का आयोजन शहर की नई अनाज मंडी में किया गया। कार्यक्रम में सीएम मनोहरलाल ने शिरकत कीे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता से नारी शक्ति वंदन के तहत हजारों महिलाओं को संबोधित किया। पीएम का संबोधन सुनने के लिए पानीपत और करनाल की महिलाएं ही पहुंची। इसके अलावा हरियाणा में यह कार्यक्रम 132 जगहों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चलाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल की धरती से हरियाणा की महिलाओं को संबोधित किया।

500 सेल्फ हेल्प गु्रप बनाए गए हैं, जिनमें 10-10 बहनें ट्रेनिंग लेंगी। 5000 बहनों को ड्रोन पायलट बनाया जाएगा। इन सभी को ड्रोन उपलब्ध कराए जाएंगे। हर क्षेत्र में ड्रोन की आवश्यकता रहेगी, चाहे वह सर्वे का काम हो या फिर खेतों में दवाई छिड़काव का। सेल्फ हेल्फ ग्रुप इन ड्रोन को किराए पर देकर अपनी इनकम बढ़ा सकते हैं। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान से भी हमारी बेटियां बहुत आगे बढ़ी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 132 स्थान पर लखपति दीदी सम्मेलन हो रहा है। इस कार्यक्रम को हरियाणा में जगह-जगह देखा जा रहा है। आज का दिन सौभाग्यशाली है, क्योंकि प्रधानमंत्री ने अपने मन में एक योजना और कल्पना रखी कि देश की गरीब महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाए। इसलिए कार्यक्रम का नाम लखपति दीदी रखा, जो एक अनूठी कल्पना है। पीएम मोदी ने देश की 2 करोड़ महिलाओं को संबोधित किया। वहीं, उन्होंने कहा कि 302 बहनों को अन्य विभागों में काम दिलवा दिया गया है, उन्होंने कहा कि जो बहनें चूल्हा जलाकर काम करती थीं, उनको वैज्ञानिक तौर पर काम देकर ड्रोन चलने का काम दिया है। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है, जिसके उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.