हांसी, ६ मार्च : आज राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के दिल्ली स्थित आवास पर हांसी विधानसभा क्षेत्र के कई जेजेपी-बीजेपी एवं इनेलो के कार्यकर्ताओं ने पूर्व चेयरमैन पं. सुमन शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था जताई। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने जेजेपी, बीजेपी, इनेलो से आए सभी कार्यकर्ताओं के गले में पटका पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल करवाया और सदैव मान सम्मान देने का भरोसा दिया। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने पार्टी में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपका बेटा हूं थाम मेरी कड़ मजबूत करियो मैं थारी कड़ मजबूत करूंगा। पार्टी में शामिल होने वालों में गगन खेड़ी से राजेश जाखड़, नफे सिंह जाखड़, जगदीश जाखड़, वीरेंद्र जाखड़, मेहंदा से चांदराम नैन, श्रीनिवास भारद्वाज, देपल से दिलबाग मलिक, उमरा से अभन मलिक, सुल्तानपुर से राम सिंह धारीवाल, भाटोल से संजय बामल, खरकड़ा से हरीश सांगवान, वेदपाल बामल, बांडाहेड़ी से भूप सिंह मुवाल,कुम्भा से नरेंद्र दलाल आदि उपस्थित रहे।
Leave a Reply