स्कूल की बेसिक शिक्षा छात्रों को जरूर लेनी चाहिए : प्रिंसिपल वर्षा राणा

सेंट सोफिया स्कूल में 15 डिफरेंट सब्जेक्ट्स के साथ बच्चों को सफलता दिलवाने का विशेष प्रयास

हिसार, 8 मार्च : सेक्टर 15 स्थित सेंट सोफिया स्कूल की प्रिंसिपल वर्षा राणा से स्कूलों में 10वीं और 12वीं के बच्चों की उपस्थिति को लेकर इस संवाददाता ने चर्चा की। उन्होंने बताया कि साइंस को छोड़कर बाकी सभी संकायों में बच्चों की उपस्थिति सही है। साइंस में इसलिए सही नहीं है क्योंकि अभिभावक अपने बच्चों को कोचिंग इंस्टीट्यूट्स में डाल देते हैं। वे कोचिंग के लोभ में स्कूल में पढ़ाए जाने वाली बेसिक शिक्षा को मिस कर जाते हैं और कहीं न कहीं बच्चे का उसको हर्जाना भरना पड़ता है। इंस्टीट्यूट वाले बच्चे के दिमाग में ये डाल देते हैं कि स्कूल में जाने से उनका टाइम वेस्ट होता है। 

स्कूली बच्चों में हुक्का और नशे की शिकायत मिलने के सवाल पर वर्षा राणा ने कहा कि यह स्कूल परिसर से बाहर की बात है। स्कूल में ऐसा कुछ हो ही नहीं सकता। अभिभावकों को अपने बच्चों का ध्यान रखना चाहिए।

हमारे स्कूल के बच्चे स्पोट्र्स में बहुत अच्छा कर रहे हैं। खेलों में मेडल ला रहे हैं। नेशलन से इंटरनेशनल और ओलंपिक तक भी अपनी छाप छोड़ी है। इसके अलावा काफी बच्चे इंजीनियर और डॉक्टर भी बन चुके हैं। इसके अलावा  विभिन्न आर्ट के लिए हमने ऑप्शन दे रखे हैं। फैशन स्टडीज का एक बढिय़ा कोर्स है। इसमें फैशन स्टडीज, म्यूजिक और फाइन आर्ट को मिलाकर फोकस सेट कर देते हैं ताकि बच्चा बड़ा होकर उसी दिशा में जाए और कामयाबी मिले। इसके अलावा हमारे पास 15 डिफरेंट सब्जेक्ट्स हैं, जिनके माध्यम से हम अपने बच्चों को अलग-अलग क्षेत्रों में सफलता दिलवाने की कोशिश करते हैं। 

बच्चों को अपनी पढ़ाई के प्रति गंभीरता दिखानी चाहिए। इसके साथ ही बच्चों को हार्ड वर्क करने की भी जरूरत है।  स्कूल टाइम में आपका बेस तैयार होता है जो आगे जाकर आपको सफलता की राह दिखाता है। इसलिए स्कूल की बेसिक शिक्षा बच्चे को जरूर लेनी चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.