जेजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दलबीर धीरणवास ने पार्टी को कहा अलविदा

हिसार, 8 मार्च : जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला के खास माने जाने वाले पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दलबीर धीरणवास का पार्टी से मोह भंग हो गया है। उन्होंने आज अपने पद व पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। दलबीर धीरणवास ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला को भेजे त्याग पत्र में आरोप लगाया कि पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है। ऐसे हालातों में वो पार्टी के साथ कार्य नहीं कर पा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दलबीर धीरणवास वर्ष 2011 में भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर इनेलो में शामिल हुए थे। इसके बाद जननायक जनता पार्टी के गठन के बाद वो इनेलो को छोड़कर डा. अजय चौटाला परिवार के साथ आ गए थे। उनको हिसार जिला व नलवा हलका में डा. अजय चौटाला परिवार का काफी खास माना जाता था। ऐसे में उनका लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को छोडऩा जेजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.