नई दिल्ली, 9 मार्च : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सप्ताहांत की शुरुआत असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में जंगल सफारी और अरुणाचल प्रदेश में दुनिया की सबसे लंबी बाय-लेन सुरंग (सेला टनल) के उद्घाटन के साथ की। पीएम मोदी 8 मार्च को ही असम पहुंच गए थे। पीएम मोदी आज सुबह काजीरंगा नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी पर गए। उन्होंने सबसे पहले पार्क के सेंट्रल कोहोरा रेंज में हाथी की सफारी की। इसके बाद वह वन अधिकारियों के साथ उसी रेंज में जीप सफारी पर गए। उन्होंने उसके बाद दिन में अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में ‘विकसित भारत विकसित उत्तर पूर्वÓ कार्यक्रम में दुनिया की सबसे लंबी बाय-लेन सुरंग, सेला सुरंग को राष्ट्र को समर्पित किया। सेला सुरंग एक इंजीनियरिंग चमत्कार है जो अरुणाचल प्रदेश में सेला दर्रे के पार तवांग को हर मौसम में कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए बनाई गई है। करीब 825 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह सुरंग देश के लिए रणनीतिक महत्व भी रखती है। इसका शिलान्यास पीएम मोदी ने 2019 में किया था। एक कार्यक्रम में बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसे और कहा, ‘कांग्रेस ने सीमावर्ती क्षेत्रों को अविकसित रखने की कोशिश की। सेला सुरंग पहले भी बनाई जा सकती थी लेकिन उनकी प्राथमिकता अलग थी। वे सोचते थे कि अरुणाचल में केवल दो लोकसभा सीटें हैं, इतना काम क्यों करें। मैं लोगों से वादा करता हूं सेला में मैं अपने तीसरे कार्यकाल में फिर से आऊंगा।Ó
Leave a Reply