प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सामाजिक संस्था के रूप मे कार्य कर रही है : अग्रवाल
हांसी, 12 मार्च : सामाजिक संस्थाओं से सम्पर्क अभियान के तहत उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश अग्रवाल ने लोकहित मंच, हांसी के सदस्यों से मुलाकात की। हांसी आगमन पर लोकहित मंच के सदस्यों द्वारा संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट धर्मवीर रतेरिया के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों द्वारा उन्हें सम्मान स्वरूप पगड़ी एवं शाल भेंट कर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट धर्मवीर रतेरिया ने उनका स्वागत करते हुए संस्था की गतिविधियों की जानकारी उनसे सांझा की। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा नियमित तौर पर समाजसेवा के विभिन्न आयामों दिव्यांग बंधुओं हेतु कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण समारोह, रक्तदान शिविर, सामान्य मैडिकल कैंप, पौधारोपण कार्यक्रम, जूता वितरण, कम्बल वितरण, टैलेंट हंट कार्यक्रम सहित अन्य सामाजिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु कार्यक्रमों का समय समय पर आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल ने कहा कि आज देश मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे सरकार सामाजिक संस्था के रूप मे कार्य कर रही है। जिस प्रकार प्रधानमंत्री के नेतृत्व मे केंद्र सरकार कार्य कर रही है उससे समाज की अंतिम पंक्ति मे खडे व्यक्ति को लाभ मिल रहा है। उन्होंने लोकहित मंच के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि लोकहित मंच समाज सेवा के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही है। इसके उपरांत उन्हें लोकहित मंच के सांस्कृतिक सचिव विपिन बाबा द्वारा उनका पेंसिल स्केच उन्हें भेंट किया गया। इस अवसर भारतीय विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष कमलेश गर्ग, बांके बिहारी सेवा संघ के महासचिव प्रवीण बंसल, धरती पुत्र खेल एवं सामाजिक समरसता मंच के अध्यक्ष नवीन कौशिक सहित लोकहित मंच के महासचिव मनमोहन तायल, कोषाध्यक्ष सुशील गुप्ता, सुनील दुहन, राजकुमार वर्मा, विपिन बाबा, मनोज जैन एडवोकेट, बोना सिंह यादव, प्रवीण सिंगला, तनुज खुराना, नितिन मुंजाल, डॉ ईश्वर बडाला, सुमित बंसल, बलराम शर्मा, दिनेश शर्मा, रिंकू कक्कड़, सोनू खांडे वाले, पंकज चुघ, भूपेंद्र नेगी, सोनू सुधीर, मन्नत वर्मा आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply