खिलाडिय़ों को हार से निराश नहीं होना चाहिए बल्कि कड़ी मेहनत करनी चाहिए : प्रेम सिंह मलिक
हांसी, 12 मार्च : शहीद निशांत मलिक की याद में गांव ढंढेरी में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश, राजस्थान व हरियाणा सहित अन्य राज्यों से कुल 52 टीमों ने भाग लिया। फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपए, द्वितीय ईनाम 41 हजार रुपए, तीसरा 71 सौ रुपए व चौथा ईनाम 51 सौ रुपए रखा गया था। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दौलतपुर की टीम विजय रही, द्वितीय नंबर पर ढंढेरी की टीम, तीसरे स्थान पर भीरानी राजस्थान व चौथे स्थान पर बलंभा की टीम विजेता रही। फुटबॉल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह मलिक ने शिरकत की। प्रेम सिंह मलिक ने अपनी और से आयोजन कमेटी को 51 हजार रुपए की राशि भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। प्रेम सिंह मलिक ने खिलाडिय़ों व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें हार से निराश नहीं होना चाहिए बल्कि कड़ी मेहनत करनी चाहिए ताकि आगे हम खेल के मैदान में उचित स्थान पा सके। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के राज में खिलाडिय़ों के लिए लाओ पद पाओ की नीति लागू की गई थी जिसमें प्रदेश के 750 खिलाडिय़ों को नौकरी देने का काम किया था मगर भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही भूपेन्द्र हुड्डा की खेल नीति को बदल कर खिलाडिय़ों के साथ धोखा देने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर एक बार फिर से पूरानी खेल नीति लागू की जाएगी। इस दौरान कमेटी के सदस्य सूरज मलिक, मंदीप, करनेल मलिक, ने मुख्य अतिथि प्रेम सिंह मलिक का कार्यकर्म में पहुंने पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। वहीं गांव के शील मलिक, संदीप सरपंच, नरेश शर्मा, संदीप मलिक व राजपाल आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply