लोकसभा चुनाव में पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ता हर बूथ पर अहम भूमिका निभाएंगे : गोल्डी सैनी

लोकसभा चुनाव में पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ता हर बूथ पर अहम भूमिका निभाएंगे : गोल्डी सैनी

हिसार, 12 मार्च : भाजपा जिला ओबीसी कार्यालय हिसार में ओबीसी मोर्चा की बैठक मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोल्डी सैनी की अध्यक्षता में की गई। बैठक में जिला महामंत्री देशराज वर्मा, जिला महामंत्री बीरबल स्वामी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र सैनी, नरेश जांगड़ा, जिला उपाध्यक्ष बसंत, जिला सचिव सीताराम जांगड़ा, जिला उपाध्यक्ष अंबिका प्रसाद, जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्याम जांगड़ा, जिला सचिव सतीश गिल, जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार सैनी, जिला उपाध्यक्ष आशा यादव, जिला आई टी प्रमुख मोनिका जांगड़ा आदि मौजूद रहे। बैठक का मुख्य मुद्दा  जिला कार्यकारिणी  का विस्तार व मंडल कार्यकारिणयों का गठन करके आगामी लोकसभा चुनाव में कमल के फूल को   विजयी बनाना रहा।  जिला अधयक्ष गोल्डी सैनी ने कहा कि हर बूथ  पर पिछड़ा वर्ग  के कार्यकर्ता हर बूथ पर अहम भूमिका निभायेगा। जिला  कार्यकारिणी  के सभी सदस्यों की अलग-अलग जिम्मेवारियां लगाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.