बड़ा मंदिर में 14 मार्च से प्रारंभ होगा फाल्गुन महोत्सव : महंत राहुल शर्मा

बड़ा मंदिर में 14 मार्च से प्रारंभ होगा फाल्गुन महोत्सव : महंत राहुल शर्मा

हिसार, 12 मार्च : हर वर्ष की तरह इस बार भी विशेष मुहर्त निकलवा कर श्री ठाकुर जी के आदेश से 14 मार्च को श्री राधे कृष्णा बड़ा मंदिर, श्री वृंदावन धाम हिसार में ‘फाल्गुन मोहत्सवÓ का दिन निर्धारित किया गया है, जो 17 मार्च रविवार तक चलेगा। मंदिर परिसर में आयाोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से यह जानकारी देते हुए महंत राहुल शर्मा ने बताया कि फाल्गुन महोत्सव की हिसार वासी और देश-विदेश में रहने वाले श्री ठाकुर जी के भगत बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते हैं, इंतजार करें भी क्यों नहीं, मान्यता के अनुसार फाल्गुन मोहत्सव में श्री ठाकुर और किशोरी स्वयं इस मोहत्सव में भगतों के संग रास, धमाल, डांडिया और इत्र और रंगों की बौछारों का आनंद लेते हैं। मेहंदी की रस्म से लेकर सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम में श्री ठाकुर जी व राधे रानी स्वयं सभी तैयारियों का जायजा लेते हैं और विभिन्न प्रकार के भोगों का खुद आनंद लेते हैं और भगतों में बटवाते हैं। उन्होंने बताया कि फाल्गुन महोत्सव 14 मार्च को श्री बांकेबिहारी और राधे रानी की मेहंदी की चुंदड़ी लगेंगी और भक्तों की मन्नतों हेतू चुंदड़ी पर हाथों की थाप और मंदिर में मेहंदी की रस्म शुरू होंगी, राधे रानी का श्रृंगार और श्री बांकेबिहारी की बांसुरी भी भक्तजन इस दिन चढ़ाते हैं। शर्मा ने बताया कि 15 मार्च को नगर कीर्तन व रथ यात्रा निकाली जायगी जिसमें सभी भक्त नगर संकीर्तन श्री ठाकुर जी की रथ यात्रा में भाग लेंगे। भक्त ध्वजा/निशान उठाकर यात्रा में भाग लेंगे। श्री ठाकुर जी की रथ यात्रा का रथ भक्तजन अपने हाथों से खींच कर लेकर जाएंगे। यात्रा के रूट के बारे में उन्होंने बताया व 17 मार्च को दोपहर 12 बजे से रात्री 10 बजे तक भजन सत्संग होगा जिस में विख्यात कलाकार व गायक सन्ध्या तोमर फरीदाबाद से मोहन तनेजा हिसार से, अभिमन्यु सोनी हांसी, सुदेश सांवरिया गुरुग्राम, सपना सारवान अयोध्या, शेलेन्द्र, पूजा शर्मा वृंदावन, उत्कर्ष गुप्ता झांसी, ओपी कथूरिया हिसार व तिलक वर्मा हिसार से पहुंच कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। इसके अलावा विशाल भण्डारे का आयोजन रहेगा। प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य रूप से महंत राहुल शर्मा, बलराज शर्मा, हंस राज, दीक्षित बंसल, संजीव कुमार, सज्जन सैनी, विकास,दिनेश सैनी, विजय मित्तल, रजत कंसल, मनु सैनी, धैर्य माधव, राघव, नरेंद्र, योगेश, चन्द्र प्रकाश, प्रवीण, सजंय गर्ग, प्रवीन गुप्ता, इंद्र जीत गोगिया, मोहन तनेजा, दवेंद्र सारस्वत, अनिल बत्रा, विनय दिल्लीवान व धीरज, मनीष, कपिल गोयल, अनिल, सुनील, प्रभु बंसल, राहुल, दीपक, चन्दन सोनी, राजेश, पवन बन्सल, सोनु, श्रीरत्न, मनोज बजाज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.