हिसार, 13 मार्च : सोशल मीडिया पत्रकार विपिन खुराना को जान से मारने की धमकी देने वाले को 24 घंटे में गिरफ्तार का आश्वासन पुलिस ने दिया है। आश्वासन के बाद विपिन खुराना के समर्थन में आए विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अपना धरना समाप्त किया। इसके अलावा विपिन खुराना को तुरंत सिक्योरिटी देने की मांग भी पुलिस ने मान ली है। यहां बता दें कि विपिन खुराना को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसके बाद विपिन खुराना न थाने में इसकी शिकायत की।
सोशल मीडिया पत्रकार को धमकी देने वाले को 24 घंटे में गिरफ्तार करने का आश्वासन

Leave a Reply