विधायक के दबाव में कार्यकारी अभियंता नहीं खोल रहे टेंडर : मनोज राठी
हांसी, 15 मार्च : हांसी क्षेत्र के गांव थुराना में पिछले लंबे समय से चल रही पेयजल समस्या से गुस्साई महिलाओं व ग्रामीणों ने शुक्रवार को जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज राठी ने किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए मनोज राठी ने कहा कि थुराना गांव में पीने के पानी की समस्या है। यहां लोगों के पास नहाने के लिए पानी नहीं है, पीने के लिए पानी नहीं है, उन्हें मजबूरी में खारे पानी से कपड़े धोने पड़ते हैं, नहाना पड़ता है और पीना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जब बड़े-बड़े अधिकारी और नेता बिसलेरी का पानी पीते हैं लेकिन थुराना गांव वालों को जलघर से भी भी अच्छा व साफ-सुथरा पानी नसीब नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि सरकार ने थुराना में 14 करोड रुपए की लागत से डिग्गी मंजूर की थी और इसका टेंडर भी लगाया जा चुका है लेकिन काफी समय से कार्यकारी अभियंता विधायक के दबाव में टेंडर खोल नहीं कर रहा। मनोज राठी ने कहा कि अधिकारी जनता के हित में आज ही यह टेंडर खोलें ताकि डिग्गी बन सकें और ग्रामीणों को राहत मिलें। उन्होंने कहा कि हांसी सहित हरियाणा की जनता ने मन बना लिया है कि अब भाजपा की सरकार को भगाना है और कांग्रेस की सरकार लानी है।

Leave a Reply